संजय सिंह के घर में ED ने आठ घंटे सर्च किया वहां उसे भ्रष्टाचार का 1 रुपया भी नहीं मिला: आतिशी
कथित दिल्ली शराब घोटाला मामले में ईडी ने आम आदमी पार्टी सांसद संजय सिंह के घर पर छापा मारा था। जिसके बाद उन्हें ईडी ने गिरफ्तार किया था। ईडी को 10 अक्टूबर तक संजय सिंह की कस्टडी मिली है। संजय सिंह को पुलिस कस्टडी में भेजे जाने के बाद दिल्ली आप पार्टी नेता और मंत्री आतिशी ने ईडी की छापेमारी को लेकर बड़ा खुलासा किया है।

दिल्ली में शुक्रवार को इस बारे में आम आदमी पार्टी ने एक प्रेस कान्फ्रेंस की, जिसमें उन्होंने आरोप लगाया कि दो दिन पहले आप सांसद संजय सिंह के घर पर ईडी ने छापा मारा। संजय सिंह के चार कमरे के घर में ईडी ने लगातार आठ घंटे तलाशी की और कोना-कोना छान मारा लेकिन ईडी को उनके घर से भ्रष्टाचार का एक भी रुपया नहीं मिला। इसके बावजूद प्रधानमंत्री मोदी और भारतीय जनता पार्टी की ईडी ने संजय सिंह को गिरफ्तार कर लिया।
इसके साथ ही केंद्र सरकार को घेरते हुए आतिशी ने पश्चिच बंगाल के सुवेन्द्रु अधिकारी का उदाहरण देते हुए कहा जो नेता अपनी पार्टी छोड़कर भाजपा में शामिल हो जाते हैं, उनके खिलाफ सीबीआई और ईडी से जुड़े सारे केस खत्म हो जाते हैं।
संजय सिंह की गिरफ्तारी पर सवाल उठाते हुए दिल्ली सरकार की मंत्री आतिशी ने शरद पवार, संजय राउत समेत अन्य नेताओं के खिलाफ की गई ईडी और सीबीआई कार्यवाही का हवाला देते हुए आतिशी ने दावा किया कि सभी जांच एजेंसिंयों को केंद्र सरकार विपक्षी पार्टियों के खिलाफ प्रयोग कर रही है। आतिशी ने कहा केंद्र की इन कार्यवाहियों से इंडिया गठबंधन डरने वाला नहीं हैं ये और मबजूत होगा।
Senior AAP Leader and Minister @AtishiAAP and MLA @JarnailSinghAAP Addressing an Important Press Conference | LIVE https://t.co/BPKFphymXe
— AAP (@AamAadmiParty) October 6, 2023












Click it and Unblock the Notifications