'शिवराज सिंह चौहान और वसुंधरा राजे जैसे नेता बना लेंगे अपनी अलग पार्टियां', आखिर ऐसे क्यों बोले CM केजरीवाल
Arvind Kejriwal on ED: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि आज अगर हम ईडी को रोक दें और पीएमएलए की धारा 45 को खत्म कर दें, तो आधे राजनेता बीजेपी छोड़ देंगे। बीजेपी में शामिल होने वाले नेताओं के लिए ईडी ही जिम्मेदार एजेंसी हैं।
सीएम केजरीवाल ने कहा कि अगर पीएमएलए की धारा 45 खत्म कर दी गई तो कोई भी बीजेपी में शामिल नहीं होगा। शिवराज सिंह चौहान और वसुंधरा राजे जैसे नेता अपनी अलग पार्टियां बना लेंगे। उन्होंने कहा कि राजनेता ईडी के डर से बीजेपी में शामिल हो रहे हैं।

ED के डर से बीजेपी में जा रहे नेता
बता दें कि हाल ही में कई विपक्षी नेताओं मे बीजेपी का दामन थाम लिया है। इस बीच मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ और उनके बेटे नकुल नाथ के बीजेपी में शामिल होने की अटकलें लगाई जा रही हैं। चर्चा है कि कमलनाथ और नकुल नाथ जल्द ही बीजेपी में शामिल हो जाएंगे।
Recommended Video
यह भी पढ़ें- Delhi Chalo: 'जल्द किसानों के मुद्दे पर निकलेगा समाधान', चौथे राउंड की बातचीत पर बोले सीएम केजरीवाल
वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए पेश हुए सीएम केजरीवाल
इससे पहले महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक चव्हाण ने भी कांग्रेस से इस्तीफा दे दिया है। हालांकि, उन्होंने यह घोषणा नहीं की है कि वे बीजेपी में शामिल होंगे। वहीं, दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल शनिवार को दिल्ली राउज एवेन्यू कोर्ट के समक्ष वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए पेश हुए। ईडी के कई समन पर उपस्थित न होने पर जांच एजेंसी ने सीएम केजरीवाल के खिलाफ शिकायत दायर की थी।
यह भी पढ़ें- दिल्ली: CM केजरीवाल का BJP पर बड़ा आरोप, राउज एवेन्यू कोर्ट में पेशी के बाद क्या- क्या कहा? जानिए












Click it and Unblock the Notifications