हवाला लेनदेन मामले में सत्येंद्र जैन के घर पर ईडी का छापा

नई दिल्ली, 06 जून। दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। मनी लॉन्ड्रिंग मामले में प्रवर्तन निदेशालय ने सत्येंद्र जैन के घर पर छापेमारी की है। ईडी की टीम ने यह छापेमारी आज सुबह सत्येंद्र जैन क घर पर की है। छापेमारी कोलकाता स्थिति उनकी कंपनी द्वारा हवाला लेनदेन के मामले में की गई है। बता दें कि सत्येंद्र चैन पहले से ही ईडी की कस्टडी में हैं। उन्हें पीएमएलए के तहत गिरफ्तार किया गया था, जिसके बाद सत्येद्र जैन को स्थानीय कोर्ट में पेश किया गया, जहां कोर्ट ने उन्हें 9 जून तक की हिरासत में भेज दिया।

satyendra jain

Recommended Video

    Satyendra Jain ED Raid: Delhi में Satyendra Jain के आवास पर ED का छापा | वनइंडिया हिंदी | #News

    बता दें कि इससे पहले सत्येंद्र जैन ने को दिल्ली हाई कोर्ट ने एक बड़ा झटका दिया था। दरअसल निचली कोर्ट ने इस बात की इजाजत दी थी कि सत्येंद्र जैन से जब पूछताछ हो तो उस वक्त उनके वकील मौजूद रह सकते हैं, लेकिन दिल्ली हाई कोर्ट ने निचली कोर्ट के फैसले पर रोक लगा दी और कहा कि पूछताछ के दौरान वकील उपस्थित नहीं रह सकते हैं। सत्येंद्र जैन को राउज एवेन्यू कोर्ट ने 9 जून तक ईडी की हिरासत में भेजा था।

    ईडी की ओर से कोर्ट में पेश हुए सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने कहा कि हमारे पास इसके डेटा हैं कि कैसे हवाला में पैसा लगाया गया और इसे भेजा गया। इस मामले में सीबीआई ने भी अलग केस दर्ज किया है। ईडी हिरासत में सत्येंद्र जैन से उनके बैंक के खातों के स्टेटमेंट को दिखाकर उनसे पूछताछ कर रही है। वहीं सत्येंद्र जैन की गिरफ्तारी के बाद से ही दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और आम आदमी पार्टी उनका बचाव कर रही है और उन्हें निर्दोष बता रही है। वहीं फर्जी कंपनियों के मालिक जीवेश मिश्रा ने जांच एजेंसियों को बताया है कि इन कंपनियों के जरिए सत्येंद्र जैन व उनके सहयोगियों को पैसा भेजा गया है। सत्येंद्र जैन की गिरफ्तारी के बाद स्मृति ईरानी ने आप पर तीखे सवाल खड़े किए हैं।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+