अगले 2 से 3 दिनों में सीएम केजरीवाल को गिरफ्तार कर सकती है ED: सौरभ भारद्वाज

दिल्ली शराब नीति से जुड़े मनीलॉन्ड्रिंग मामले में पूर्व डिप्टी सीएम व आप नेता मनीष सिसोदिया, सत्येंद्र जैन, संजय सिंह के खिलाफ कार्रवाई के बाद अब ईडी सीएम अरविंद केजरीवाल (CM Arvind Kejriwal) को नोटिस भेज रही है। केंद्रीय एजेंसी की ओर मामले में आम आदमी पार्टी के शीर्ष नेताओं से पूछताछ और कार्रवाई को लेकर दिल्ली सरकार में मंत्री सौरभ भारद्वाज (Minister Saurabh Bhardwaj) ने बीजेपी की खिंचाई की।

दिल्ली सरकार में मंत्री व आप नेता सौरभ भारद्वाज ने बीजेपी पर बड़े आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी और कांग्रेस के बीच गठजोड़ और आईएनडीआईए के हिस्सा बनने से बीजेपी को आपत्ति है, जिसके चलते केंद्रीय एजेंसी लगातार सीएम केजरीवाल को टारगेट कर रही है। दिल्ली शराब नीति मामले में ईडी के सीएम केजीरीवाल को भेजे गए समन को लेकर आप नेता ने कहा कि बीजेपी ये नहीं चाहती कि आम आदमी पार्टी आईएनडीआईए गठबंधन का हिस्सा बने।

Delhi Minister Saurabh Bhardwaj over ED

मंत्री सौरभ भारद्वाज ने एक बयान में कहा, "हमें जानकारी है कि अगले 2-3 दिनों में दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। सवाल ये है कि केंद्र सरकार इतनी जल्दबाजी क्यों दिखा रही है? बीजेपी के लोग भी हैं हमें बता रहे हैं कि अगर गठबंधन (कांग्रेस के साथ) होता है, तो अरविंद केजरीवाल को जेल हो जाए और अगर हम उन्हें बाहर देखना चाहते हैं तो एक ही रास्ता है कि अरविंद केजरीवाल कांग्रेस के साथ गठबंधन का हिस्सा न बनें।"

उन्होंने आगे कहा, :यह स्पष्ट है कि बीजेपी बहुत घबराई हुई है. उसे लगता है कि अगर आप और कांग्रेस एक साथ आ गए, जहां भी गठबंधन बनेगा, जिस भी राज्य में गठबंधन होगा- बीजेपी के लिए सरकार बनाना मुश्किल हो जाएगा, उसके लिए सरकार बनाना मुश्किल हो जाएगा।"

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+