ED Manish Sisodia Arrest: तिहाड़ में सिसोदिया से पूछताछ करने पहुंची ईडी, मनी लॉन्ड्रिंग के आरोप में गिरफ्तारी
प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने मनीष सिसोदिया को दिल्ली एक्साइज पॉलिसी मामले में गिरफ्तार किया है। सिसोदिया अभी सीबीआई की हिरासत में हैं।

ED Manish Sisodia Arrest: प्रवर्तन निदेशालय ने दिल्ली के पूर्व डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया को अरेस्ट किया है। सिसोदिया फिलहाल केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) की कस्टडी में हैं। बता दें कि मनीष सिसोदिया को सीबीआई की कार्रवाई के बाद पद से इस्तीफा देना पड़ा है। तिहाड़ जेल में सिसोदिया से पूछताछ के बाद ED ने सिसोदिया को मनी लॉन्ड्रिंग के आरोपों के तहत गिरफ्तार किया।
पांच घंटे तक पूछताछ
बता दें कि केंद्रीय जांच एजेंसी ने आम आदमी पार्टी (AAP) के नेता मनीष सिसोदिया से तीन दिनों में दूसरी बार पूछताछ करने के बाद गुरुवार को सिसोदिया को गिरफ्तार कर लिया। ईडी ने पहली बार 7 मार्च को करीब पांच घंटे तक उनका बयान दर्ज किया था।
Recommended Video
किन सवालों पर ईडी ने सिसोदिया से सवाल किए
दिल्ली आबकारी नीति मामले के विभिन्न पहलुओं पर सिसोदिया से पूछताछ की गई। ED ने बार-बार फोन बदलकर सबूत नष्ट करने, थोक विक्रेताओं के लिए लाभ मार्जिन को पांच प्रतिशत से 12 प्रतिशत तक बदलना, AAP नेताओं की ओर से विजय नायर को कथित साउथ ग्रुप द्वारा भुगतान की गई रिश्वत शामिल है। ईडी ने नीति संबंधी ग्रुप ऑफ मिनिस्टर्स की रिपोर्ट में बदलाव का फैसला लिया है।
20 मार्च तक CBI कस्टडी में सिसोदिया
बता दें कि दिल्ली आबकारी नीति मामले के निर्माण और कार्यान्वयन में कथित भ्रष्टाचार के सिलसिले में सीबीआई ने 26 फरवरी को सिसोदिया को गिरफ्तार किया था। इसके बाद सिसोदिया वर्तमान में न्यायिक हिरासत में हैं। सिसोदिया 20 मार्च तक हिरासत में रहेंगे।












Click it and Unblock the Notifications