Earthquake: दिल्ली में फिर हिली धरती, 2.5 तीव्रता का आया भूकंप
राजधानी दिल्ली में एक बार फिर से भूकंप के झटके महसूस किए गए। मंगलवार रात करीब 9 बजकर 30 मिनट पर भूकंप के झटके आए।
Earthquake in Delhi: राजधानी दिल्ली में एक बार फिर से भूकंप के झटके महसूस किए गए। मंगलवार रात करीब 9 बजकर 30 मिनट पर भूकंप के झटके आए। जिसका असर नई दिल्ली से 8 किमी पश्चिम देखा गया।

मंगलवार को रात आए इस भूकंप का केंद्र जमीन से 5 किमी नीचे थी। नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी ने ट्वीट कर यह जानकारी दी है। भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 2.5 मापी गई। इस दौरान किसी प्रकार के जानमाल के नुकसान की सूचना नहीं है।
भकंप की तीव्रता काफी कम होने के चलते की किसी को इसकी भनक नहीं लगी। लेकिन दिल्ली एनसीआर में आ रहे लगातार भूकंप के झटके अच्छे संकेत नहीं हैं। भू- विज्ञान मंत्रालय ने कहा है कि अगर दिल्ली में 6 की तीव्रता से अधिक का भूकंप आता है तो ये बेहद खतरनाक स्थिति होगी। इसमें बड़े पैमाने पर जन हानि के साथ भारी नुकसान हो सकता है।
दिल्ली एनसीआर में एक महीने के भीतर भूकंप के तीन झटके महसूस किए जा चुके हैं। इसी महीने नेपाल में भूकंप के झटके आए। 9 नवंबर को आए भूकंप की तीव्रता सबसे अधिक थी। ये रिक्टर स्केल पर 6.3 मापा गया। नेपाल में इसकी वजह से 6 लोगों की मौत भी हो गई। इसका असर दिल्ली एनसीआर तक महसूस किया। इसके बाद 12 नवंबर को फिर से नेपाल में भूकंप आया। जिसकी तीव्रता 5.4 थी।
An earthquake of magnitude 2.5 occurred 8 km west of New Delhi at around 9.30pm today. The depth of the earthquake was 5 km below the ground: National Center for Seismology pic.twitter.com/f0V0A2Mtky
— ANI (@ANI) November 29, 2022












Click it and Unblock the Notifications