दिल्ली में वीकएंड और नाइट कर्फ्यू के ई-पास को लेकर डीडीएमए ने दी बड़ी राहत

नई दिल्ली, 12 जनवरी: राजधानी दिल्ली में इस समय कोरोना वायरस के चलते रात का कर्फ्यू और वीकेंड लॉकडाउन लगाया है। इस दौरान बाहर जाने के लिए लोगों को ई-पास जारी किए जा रहे हैं। ई-पास को लेकर कई तरह की परेशानियों का सामना लोगों को करना पड़ रहा है। ऐसे में बुधवार को दिल्ली आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (डीडीएमए) ने कहा है कि आवश्यक सेवाओं में छूट के लिए जारी किए गए ई-पास साप्ताहिक लॉकडाउन और नाइट कर्फ्यू में भी मान्य होंगे।

 राहत

डीडीएमए की ओर से कहा गया है कि दिल्ली में 4 जनवरी और इसके बाद आवश्यक सेवाओं में छूट के लिए जो ई-पास जारी किए गए हैं। वो वीकेंड और नाइट कर्फ्यू में वैध रहेंगे। डीडीएमए ने साफ किया है कि जब तक कोई नया आदेश इसको लेकर नहीं आता है, तक यही ई-पास मान्य रहेंगे।

राजधानी दिल्ली में करीब 20 हजार नए मामले हर रोज सामने आ रहे हैं। जिसके बाद दिल्ली में एक्टिव मरीजों की संख्या भी बढ़कर 75 हजार पर पहुंच गई है। इसको देखते हुए नाइट कर्फ्यू, वीकेंड कर्फ्यू लगाया हुआ है। इस दौरान जरूरी सेवाओं से जुड़े लोगों को ही आवाजाही की इजाजत है। जिसके लिए सरकार की ओर से ई-पास जारी किए जाते हैं।

दिल्ली में कई तरह की पाबंदियां

दिल्ली में जरूरी सेवाओं से जुड़े दफ्तरों को छोड़कर सभी प्राइवेट ऑफिस को बंद कर दिया गया है। दिल्ली के सरकारी दफ्तर भी इस समय 50 प्रतिशत क्षमता के साथ काम कर रहे हैं। रेस्टोरेंट और बार में भी डाइन-इन सर्विस पूरी तर बंद कर दी गई है, सिर्फ टेक-अवे की ही अनुमति दी गई है। इसके अलावा भी कई अन्य पाबंदियां लगाई गई हैं।

देश में कोरोना के मामले

देश में कोरोना के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। अब कोरोना वायरस के एक्टिव मामलों की संख्या भी बढ़कर 9,55,319 हो गई है। वहीं ओमिक्रॉन वेरिएंट के मामलों की संख्या भी 4,868 हो गई है। ओमिक्रॉर वेरिएंट के मामले जिन 10 राज्यों में सबसे ज्यादा हैं, उनमें महाराष्ट्र (1281 केस), राजस्थान (645 केस), दिल्ली (546 केस), कर्नाटक (479 केस), केरल (350 केस) शामिल हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+