DTC बस में युवती ने सपना चौधरी के गाने पर किया डांस, वीडियो वायरल होने के बाद हुई कार्रवाई

दिल्ली। दिल्ली परिवहन निगम (डीटीसी) की बस में एक युवती का टिक टॉक एप पर बनाया हुए एक वीडियो वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में युवती हरियाणवी डांसर सपना चौधरी के हिट गाने पर गाने पर डांस करती नजर आ रही है। साथ में गार्ड भी खड़ा नजर आ रही है। अब इस मामले में दिल्ली परिवहन निगम ने कार्रवाई की है। परिवहन निगम ने डीटीसी के ड्राइवर को सस्पेंड कर दिया गया है। बता दें कि यह वीडियो 12 जुलाई को जनकपुरी में बनाया गया था।

क्या है मामला

क्या है मामला

मीडिया खबरों के अनुसार, युवती ने यह वीडियो रूट नंबर 740 पर चलने वाली एक बस के अंदर बनाया है। इतना ही नहीं, जांच में यह भी सामने आया है कि ड्राइवर अपनी ड्यूटी के दौरान बस को उसके रूट पर ले जाने के बजाए जनकपुरी के सी-2 बी ब्लॉक में ले गया। यह नियमों के खिलाफ है, ऐसा विशेष परिस्थिति में ही हो सकता है, रूट परिवर्तन का अधिकार ड्राइवर को नहीं होता है। हद तो तब हो गई जब ड्राइवर ने बस दिल्ली जल बोर्ड के ऑफिस के पास ले जाकर खड़ी कर दी। बताया जा रहा है कि यहां पर खड़ी खाली बस के अंदर एक मोबाइल ऐप पर यह वीडियो बनाया गया था।

सपना के गानों पर डांस

सपना के गानों पर डांस

वीडियो में युवती पहले सपना चौधरी के गानों पर डांस कर रही थी। इस दौरान एक सुरक्षा कर्मचारी भी युवती के सामने खड़ा मुस्कुराता दिख रहा है। वीडियो की शुरुआत में युवती खड़ी बस के सामने डांस करती दिखती है, इस समय उसके साथ गार्ड वह दो अन्य व्यक्ति खड़े रहते हैं। बाद में युवती बस के अंदर डांस करती दिखती है। हालांकि इस दौरान बस में यात्री मौजूद नहीं थे।

वीडियो वायरल होने के बाद हुई कार्रवाई

वीडियो वायरल होने के बाद हुई कार्रवाई

वीडियो वायरल होने के बाद DTC प्रबंधन ने उस दौरान बस में मौजूद स्टाफ के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए हरि नगर डिपो के प्रबंधक ने दिल्ली होम गार्ड्स के जवान शैलेंद्र को बस से हटा दिया है, जबकि बस ड्राइवर वीर पाल को निलंबित कर दिया गया है। इसके अलावा, कार्रवाई की कड़ी में कॉन्ट्रैक्ट पर काम कर रहे कंडक्टर को शो कॉज नोटिस जारी कर पूछा है कि उन्हें नौकरी से क्यों न हटाया जाए? बस में तैनात सिविल डिफेंस के वॉलंटियर को भी उसके पैरेंट डिपार्टमेंट में भेज दिया गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+