Delhi: नशे में धुत पुलिसकर्मी ने कार से मारी ई-रिक्शा को टक्कर, चालक की मौत

Delhi News: दिल्ली में नए साल 2024 को लेकर पुलिस जग-जगह मुस्तैद है। दिल्ली पुलिस ने न्यू ईयर को लेकर एडवाइजरी जारी है। पिछले दो दिनों से लगातार पुलिस चैकिंग बढ़ गई है। बावजूद इसके दिल्ली में नशे में धुत पुलिसकर्मी ने एक ई-रिक्शा चालक को कुचला दिया, जिसकी अस्पताल में मौत हो गई।

दिल्ली में नए साल से पहले एक शराब के नशे में कार चला रहे ट्रैफिक पुलिसकर्मी ने ई-रिक्शा चालक की जान ले ली। घटना शनिवार 30 दिसंबर सुबह है, जहां मायापुरी पुलिस थाना इलाके में दिल्ली ट्रैफिक पुलिसकर्मी ने एक ई-रिक्शा चालक को टक्कर मार दी।

Delhi News

दिल्ली पुलिस ने शनिवार को घटना के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि मायापुरी इलाके में एक ई-रिक्शा चालक की गाड़ी को एक ट्रैफिक पुलिसकर्मी की कार ने टक्कर मार दी, जिससे उसकी मौत हो गई।

ट्रैफिक पुलिस में हेड कांस्टेबल है आरोपी

अधिकारियों के मुताबिक मृतक ई-रिक्शा चालक की पहचान अमित झा (42) के रूप में हुई है। वहीं ट्रैफिक पुलिसकर्मी की पहचान मुकेश कुमार (45) के रूप में हुई है, जो कि हेड कांस्टेबल के पद पर है। उसने शराब के नशे में ई-रिक्शा चालक को कुचला और वारदात को अंजाम देकर मौके से फरार हो गया।

ई-रिक्शा चालक ने अस्पताल में तोड़ा दम

इधर, मौके पर मौजूद लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। जिसके बाद घायल ई-रिक्शा चालक को अस्पताल पहुंचाया, जहां उसने अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।

आरोपी पुलिसकर्मी गिरफ्तार

मायापुरी थाना पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी पुलिसकर्मी को गिरफ्तार कर लिया है। थाने में उसके खिलाफ आईपीसी की धारा 279 (तेज गाड़ी चलाने के लिए), 337 (दूसरों के जीवन या व्यक्तिगत सुरक्षा को खतरे में डालने वाले कृत्य से चोट पहुंचाने के लिए), और 304 ए (लापरवाही से मौत का कारण) के तहत मामला दर्ज किया गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+