डॉ. भीम राव अंबेडकर की पुण्यतिथि आज: राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री और लोकसभाध्यक्ष ने दी श्रद्धांजलि
नई दिल्ली। संविधान के निर्माता एवं भारत रत्न बाबासाहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर की आज पुण्यतिथि है। इस दिन देशभर में उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की जा रही है। राजधानी दिल्ली में राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला, नेता विपक्ष (राज्यसभा) मल्लिकार्जुन खड़गे समेत कई बड़े नेताओं ने भी आंबेडकर को श्रद्धाजंलि दी है।
Recommended Video

बता दें कि, आज भारतीय संविधान के मुख्य शिल्पकार डॉ. भीमराव आंबेडकर की 65वीं पुण्यतिथि है। 6 दिसंबर 1956 को उनका निधन हुआ था। बताया जाता है कि, आंबेडकर निधन खराब स्वास्थ्य के कारण हुआ। वह 14 अप्रैल 1891 में जन्मे थे। देश में उनकी जयंती के दिन सार्वजनिक अवकाश घोषित है। बहुजन समाजवादी पार्टी आंबेडकर को अपनी नींव का स्त्रोत बता चुकी है।

एक बसपा नेता ने कहा कि, आंबेडकर भारत के आर्थिक,राजनीतिक और सामाजिक परिदृश्यों से परिचित थे। उन्होंने दलित बौद्ध आंदोलन को प्रेरित किया और अछूतों से सामाजिक भेदभाव के विरुद्ध अभियान चलाया था। श्रमिकों, किसानों और महिलाओं के अधिकारों का समर्थन भी किया था।












Click it and Unblock the Notifications