Delhi Metro: देरी से चल रही ब्लू लाइन मेट्रो सेवा फिर से शुरू, तकनीकी खामी के चलते यात्री हुए परेशान
blue line delhi metro, Delhi Metro Rail Corporation, Metro delay in services, Delhi Metro news, Delhi Metro latest news, Delhi Metro blue line, DMRC inform, ब्लू लाइन दिल्ली मेट्रो, दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन, मेट्रो स
नई दिल्ली, 06 जून: मेट्रो में सफर करने वाले यात्रियों को सोमवार को तकलीफ का उस वक्त सामना करना पड़ा, जब तकनीकी खामी की वजह से दिल्ली मेट्रो की ब्लू लाइन शाम से बुरी तरह से बाधित हो गई, जिसके चलते लोगों को तय समय पर मेट्रो नहीं मिली। देरी की वजह से लोग ऑफिस से घर जाने के लिए परेशान होते नजर आए। हालांकि अभी डीएमआरसी ने बताया कि सेवा पहले की तरह सुचारू रूप से शुरू हो गई है।

दरअसल, शाम साढ़े 6 बजे दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन ने ट्वीट करते हुए बताया कि द्वारका सेक्टर 21 और नोएडा इलेक्ट्रॉनिक सिटी/वैशाली के बीच मेट्रो सेवाओं में देरी हो रही है। वहीं अब जानकारी दी कि सामान्य सेवाएं फिर से शुरू हो गई हैं। ऐसे में करीब 2 घंटे के वक्त के दौरान लोग मेट्रो के लिए परेशान होते नजर आए।
डीएमआरसी के मुताबिक यमुना बैंक और ब्लू लाइन के इंद्रप्रस्थ स्टेशन के बीच ट्रेन सेवाएं सोमवार शाम 6.35 बजे से शाम 8 बजे तक प्रभावित रहीं। द्वारका की ओर जा रहे अप लाइन पर ओएचई में तकनीकी खामी आ गई थी, बताया जा रहा है कि ओएचई के हिस्से से पक्षी के टकराने से बाद ट्रेन के कांटेक्ट वायर टूटे गए थे। जिसकी मरम्मत का काम किया गया।












Click it and Unblock the Notifications