दिल्ली मेट्रो में कोविड प्रोटोकॉल तोड़ने वालों की खैर नहीं, DMRC ने तैनात की 15 फ्लाइंग स्क्वायड

नई दिल्ली, दिसंबर 29। कोरोना के ओमिक्रॉन वेरिएंट के खतरे को देखते हुए दिल्ली सरकार ने मंगलवार को कड़े प्रतिबंध दिल्ली में लागू कर दिए थे, जिसमें मेट्रो के अंदर 50 प्रतिशत यात्रियों की अनुमति का नियम भी शामिल था। नए नियमों के मुताबिक, दिल्ली मेट्रो में खड़े होकर यात्रा करने की अनुमति नहीं होगी। साथ ही जो यात्री मेट्रो में ट्रैवल करेंगे, उन्हें कोविड प्रोटोकॉल का सख्ती से पालन करना होगा। इन्हीं नियमों का पालन कराने के लिए DMRC ने अब 15 फ्लाइंग स्क्वायड की तैनाती कर दी है, जो यात्रियों पर नजर रखेगी कि कोई नियमों का उल्लंघन तो नहीं कर रहा है।

Recommended Video

    Delhi Omicron Yellow Alert: Metro Stations पर लंबी कतारें, देखिए Video | Corona | वनइंडिया हिंदी
    Delhi metro 15 flying squad

    712 में से 444 ही गेट खुले रहेंगे मेट्रो स्टेशन के

    ANI की रिपोर्ट के मुताबिक, DMRC के अधिकारियों ने बताया है कि सरकार की नई गाइडलाइन के मद्देनजर स्टेशन में एंट्री करने वाले गेटों की संख्या को सीमित करके स्टेशन परिसर में लोगों की एंट्री पर नजर रखी जाएगी। अधिकारियों ने बताया कि दिल्ली मेट्रो में कुल 712 गेट हैं, जिनमें से 444 को ही खोला जाएगा, बाकि गेट बंद रहेंगे।

    इस साल लॉकडाउन के चलते 10 मई से बंद थी मेट्रो सेवा

    आपको बता दें कि कोरोना काल में लॉकडाउन के चलते दिल्ली मेट्रो की सेवा 10 मई से पूरी तरह से सस्पेंड थी। दिल्ली में इस साल 19 अप्रैल को सबसे पहला लॉकडाउन लगा था। बाद में दिल्ली सरकार ने इसे हफ्ता-हफ्ता करके बढ़ाया था। इस दौरान मेट्रो सेवा पूरी तरह से बंद थी। 7 जून से दिल्ली में फिर से मेट्रो की शुरुआत हुई थी और धीरे-धीरे चरणबद्ध तरीके से मेट्रो का संचालन पूरी क्षमता के साथ किया जा रहा था, लेकिन ओमिक्रॉन के खतरे की वजह से फिर मेट्रो सेवा प्रभावित हुई है।

    दिल्ली में 500 के पार तक पहुंचा कोरोना का आंकड़ा

    आपको बता दें कि दिल्ली में कोरोना का संक्रमण बहुत तेजी से बढ़ता जा रहा है। कुछ दिन पहले तक दिल्ली में प्रतिदिन कोरोना के केस 100 से भी नीचे आ रहे थे और अब वहीं आंकड़ा 500 तक पहुंच गया है। नए मामलों में ये बढ़ोतरी सिर्फ ओमिक्रॉन के कारण हो रही है, क्योंकि ओमिक्रॉन वेरिएंट ही बहुत तेजी से फैल रहा है। दिल्ली में कोरोना के खतरे को देखते हुए दिल्ली सरकार ने स्कूल-कॉलेज, जिम, और स्पा जेसी कई चीजें बंद कर दी हैं। दिल्ली में थिएटर भी बंद हो गए हैं।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+