लालू यादव से मिलने मीसा भारती के घर पहुंचीं डिंपल यादव, लाउडस्पीकर विवाद पर BJP को घेरा
समाजवादी पार्टी नेता और सांसद डिंपल यादव बुधवार को लाउडस्पीकर के मुद्दे पर डिंपल यादव ने योगी सरकार को आड़े हाथों लेते हुए तीखी आलोचना की। तो वहीं, लालू यादव से मिलने मीसा भारती के आवास पर भी पहुंची।

Land for Job Scam मामले में बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और आरजेडी नेता लालू प्रसाद यादव (Lalu Prasad Yadav) और उनके पूरे कुनबे को सीबीआई (CBI) की विशेष कोर्ट राहत देते हुए 50-50 हजार के निजी मुचलके पर जमानत दे दी। लालू यादव (Lalu Yadav) के परिवार को जमानत मिलने के बाद उनसे मिले समाजवादी पार्टी (SP) की नेता और सांसद डिंपल यादव (Dimple Yadav) आरजेडी नेता और सांसद मीसा भारती के आवास पर पहुंची। इस दौरान लाउडस्पीकर के मुद्दे पर डिंपल यादव ने योगी सरकार को आड़े हाथों लेते हुए तीखी आलोचना की।
दरअसल, समाजवादी पार्टी की नेता डिंपल यादव बुधवार को संसद के सत्र में हिस्सा लेने दिल्ली पहुंची थी। इस दौरान उन्होंने न्यूज़ एजेंसी एएनआई से बातचीत करते हुए कहा,
यूपी सरकार सिर्फ लाउडस्पीकरों पर बात कर सकती है। लेकिन, अहम सवाल युवाओं के लिए नौकरी का है। लाउडस्पीकरों को लगाने या हटाने से महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित नहीं हो सकती और न ही इससे किसानों की आय दोगुनी होगी।
बता दें कि बीते दिनों धार्मिक स्थलों से लाउडस्पीकरों को हटाने के निर्देश प्रदेश सरकार की तरफ से दिए गए थे। जिसके बाद उत्तर प्रदेश में एक बार फिर लाउडस्पीकरों का मुद्दा गरमा गया। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, अल्पसंख्यक आयोग ने रमजान से पहले उत्तर प्रदेश शासन को पत्र लिखा है, उन्होंने शिकायत की है कि नियमों के अनुसार होने के बावजूद कई जगहों पर लाउडस्पीकर हटाए जा रहे हैं। वहीं अब इस मुद्दे पर सियासी बयानबाजी का दौर भी शुरू हो गया है।












Click it and Unblock the Notifications