AAP दिलीप पांडे बोले- भाजपा दिल्‍ली के प्रचंड जनादेश को अपने जूते की नोक पर रखने की तैयारी में है

दिल्‍ली के अंदर भारतीय जनता पार्टी द्वारा एक और घिनौनी साजिश का पता चला है। जिससे पता चला है कि भाजपा का देश के संविधान, संवैधानिक मूल्‍यों कोई लेना देना नहीं हैं। लिहाजा भाजपा दिल्‍ली के प्रचंड जनादेश को अपने जूते की नोक पर रखने की तैयारी में है।

aap news

दिलीप पांडेय ने कहा भाजपा दिल्‍ली में संवैधानिक संकट पैदा हो जाए ऐसा आभास क्रिएट करके, ऐसी धारणा का प्रचार करके चाहती है कि दिल्‍ली में आम आदमी पार्टी के प्रचंड जनादेश को दरकिनार करके दिल्‍ली में राष्‍ट्रपति शासन लागू करना चाहती है।

ये ही कारण है कि दिल्‍ली में कई सारे पद खाली पड़े हुए हैं , जिन पदों को भरने की जिम्‍मेदारी दिल्‍ली के उपराज्‍यपाल की है वो कतई अपनी जिम्‍मेदारियों को कतई निभा नहीं रहे हैं।

दिल्‍ली आप नेता ने कहा लंबे समय से दिल्‍ली में अधिकारियों की पोस्टिंग नहीं हो रही है। दिल्‍ली सरकार पोस्टिंग ना होने के कारण सरकारी कार्यालयों में कई पद खाली पड़े हुए है।

आप नेता ने कहा "दिल्‍ली के एलजी ने पिछले एक सप्ताह से गृह मंत्रालय को बार-बार दिल्ली सरकार को लेकर चिट्ठियां लिख रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि वह अपनी चिट्ठियों में कह रहे है कि मंत्री मीटिंग में नहीं आते हैं।

वहीं दिल्ली सरकार की मंत्री आतिशी ने आरोप लगाया कि दिल्ली सरकार के अधिकारियों ने मॉडल कोड ऑफ कंडक्ट का बहाना बनाकर किसी भी मीटिंग में आना बंद कर दिया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+