Delhi: दिल्ली के कालिंदी कुंज में यमुना में जहरीला झाग, प्रदूषण के बीच छठ पूजा के लिए नदी में उतरे श्रद्धालु
Delhi News: दिल्ली के कालिंदी कुंज इलाके में यमुना नदी के ऊपर जहरीला झाग तैरता देखा गया। जो नदी में बढ़ते प्रदूषण के खतरनाक स्तर को दर्शाता है। आज सुबह छठ पूजा के अवसर पर श्रद्धालु पारंपरिक पूजा और पवित्र स्नान करने के लिए यमुना नदी में उतरे। लेकिन नदी में फैले झाग ने इस पर्व को चिंताओं के घेरे में डाल दिया।
Recommended Video
ड्रोन से ली गई तस्वीरों और वीडियो में साफ देखा गया कि सुबह 8:05 से 8:20 के बीच नदी पर गहरा सफेद झाग तैर रहा था। जिससे नदी का पानी विषाक्त प्रतीत हो रहा था। श्रद्धालुओं ने इस जहरीले झाग के बीच में ही पूजा-अर्चना की। जो उनके स्वास्थ्य के लिए खतरे की ओर संकेत करता है।

यमुना प्रदूषण की गंभीर समस्या
नदी में प्रदूषण का यह दृश्य न केवल जल की खराब गुणवत्ता को उजागर करता है। बल्कि इसमें कई प्रकार के रासायनिक तत्वों और औद्योगिक कचरे के घुलने का भी संकेत देता है। जो समय के साथ खतरनाक स्तर तक पहुंच चुके हैं। यमुना में इस तरह का प्रदूषण, विशेषकर त्योहारों के दौरान, सरकार और स्थानीय प्रशासन के लिए बड़ी चुनौती बन गया है।
सरकार के स्वच्छता अभियान पर उठे सवाल
छठ पूजा के दौरान श्रद्धालुओं का नदी में स्नान करना एक पुरानी परंपरा है। लेकिन यमुना में प्रदूषण का यह हाल देखते हुए यह सवाल उठता है कि क्या प्रशासन ने नदी की स्वच्छता सुनिश्चित करने के लिए पर्याप्त कदम उठाए हैं। यमुना में गहरे झाग के बीच स्नान करने के दौरान श्रद्धालुओं के स्वास्थ्य पर बुरा प्रभाव पड़ने का अंदेशा है। जो स्वास्थ्य और पर्यावरण के प्रति प्रशासनिक प्रयासों पर भी सवाल खड़े करता है।
प्रदूषण और जहरीले झाग से संबंधित यह स्थिति यमुना की स्वच्छता और उसमें व्याप्त औद्योगिक कचरे की समस्या को नियंत्रित करने की आवश्यकता पर जोर देती है।












Click it and Unblock the Notifications