दिल्ली: डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया ने पत्नी के साथ लगवाई कोरोना वैक्सीन, केंद्र सरकार से की ये अपील

नई दिल्ली: देशभर में अब तीसरे चरण के तहत कोरोना टीकाकरण अभियान जारी है। थर्ड फेज के तहत 45 साल की उम्र से ऊपर के लोग कोरोना वैक्सीन लगवा सकते हैं। ऐसे में आम से लेकर खास सभी लोग वैक्सीन सेंटर पर जाकर कोरोना की खुराक ले रहे हैं। इसी कड़ी में आज दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने भी कोरोना वैक्सीन का पहला टीका लगवाया। डिप्टी सीएम ने अपनी पत्नी सीमा सिसोदिया के साथ दिल्ली के मौलाना आजाद मेडिकल कॉलेज में कोविड-19 वैक्सीन की पहली डोज लगवाई।

Manish Sisodia and his wife Seema Sisodia take first dose of corona Vaccine

Recommended Video

    Delhi के Deputy CM Manish Sisodia ने Corona Vaccine की लगवाई first dose । वनइंडिया हिंदी

    वैक्सीन लेने के बाद मीडिया से बात करते हुए डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया ने कहा कि मुझे खुशी है कि हमारे वैज्ञानिकों ने इतने कठिन समय में इस वैक्सीन को बनाया है और इसे हम सबको उपलब्ध करवाया। वहीं उन्होंने केंद्र सरकार से निवेदन करते हुए कहा कि दिल्ली में वैक्सीन की जितनी ज्यादा सप्लाई दी सके उतनी दी जाएं ताकि दिल्ली में एक साथ सभी को वैक्सीन लग सकें।

    वहीं इससे पहले केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने भी संसद भवन एनेक्सी में कोरोना वैक्सीन की अपनी दूसरी डोज ली। आपको बता दें कि देश में 16 जनवरी से कोरोना टीकाकरण अभियान की शुरूआत हुई थी, जिसमें सबसे स्वास्थ्यकर्मियों सहित फ्रंटलाइन वर्कर्स को खुराक दी गई। फिर इसके बाद 1 मार्च से दूसरे चरण के तहत 60 साल की उम्र से ज्यादा के बुजुर्ग और 45 साल की बीमारी से ग्रसित आयु वाले लोगों को कोरोना की डोज दी गई। स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक अब तक देश में 6 करोड़ 51 लाख से ज्यादा लोगों को वैक्सीन लगाई जा चुकी है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+