दिल्ली: डिप्रेशन के शिकार एक पिता ने दो बेटों को आखिर क्यों मार डाला?

मुकेश ने सोते हुए दो बेटों का गला घोंट दिया। पड़ोसी से विवाद की वजह से डिप्रेशन में थे मुकेश।

दिल्ली। चार दिन पहले मुकेश अंतिल ने अपने छोटे बेटे का जन्मदिन मनाया था। बुधवार को मुकेश ने दो बेटों का मर्डर कर दिया और खुद जाकर पुलिस को इसकी सूचना दी। बताया जा रहा है कि पड़ोसी अशोक चौधरी से मकान को लेकर लंबे समय से चल रहे विवाद की वजह से मुकेश डिप्रेशन में थे।

delhi murder

सुबह के 5 बजे दोनों बेटों का गला घोंटा

संजय नगर में महेंद्र पार्क निवासी मुकेश अंतिल ने पुलिस स्टेशन पहुंचकर बेटों की कत्ल करने की जिम्मेदारी लेते हुए सरेंडर कर दिया। पुलिस को मुकेश ने बताया कि सुबह 5 बजे वह बेटों को कमरे में गया। वहां सो रहे 15 साल के आयुष और 8 साल के आर्यन का उसने गला घोंट दिया।

मुकेश के पड़ोसियों को यकीन नहीं हो रहा है कि वह ऐसा कर सकते हैं। उनका कहना है कि मुकेश काफी शांत नेचर के आदमी थे। एक पड़ोसी का कहना था कि मुकेश कभी अपनी औलादों पर चिल्लाते नहीं देखे गए।

घटनास्थल पर मिले मुकेश के लिखे दो नोट

मिली जानकारी के मुताबिक, घटनास्थल से पुलिस को मुकेश के लिखे हुए दो नोट मिले हैं। एक नोट में मुकेश ने बेटों के मर्डर करने की बात लिखी है जबकि दूसरे नोट में पड़ोसी अशोक चौधरी का जिक्र है। इस नोट में मुकेश ने लिखा है कि पड़ोसी अशोक चौधरी को घर में न घुसने दिया जाए।

क्या अशोक चौधरी हैं मुकेश के गुनहगार बनने की वजह?

हिंदी वन इंडिया को फोन कर उमा नाम की एक महिला ने खुद को मुकेश अंतिल का पड़ोसी बताते हुए यह जानकारी दी कि आखिर इस डबल मर्डर में अशोक चौधरी की क्या भूमिका है?

उमा ने बताया कि मुकेश अंतिल का पड़ोसी अशोक चौधरी से मकान को लेकर झगड़ा चल रहा था। अशोक चौधरी मुकेश को धमकियां दिया करते थे।

मुकेश के चार मंजिला मकान के एक हिस्से को नगर निगम ने अशोक चौधरी की शिकायत पर गिराया था। जिस वजह से मुकेश का परिवार डिप्रेशन का शिकार हो गया।

एक साल पहले मुकेश की पत्नी की मौत हो गई। उसके बाद भी मकान को लेकर अशोक चौधरी मुकेश पर तरह-तरह के दबाव डालता था जिस वजह से वह गहरे डिप्रेशन में जी रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+