दिल्ली में 2021 में डेंगू से 23 लोगों की हुई मौत, टूटा पिछले 6 सालों का रिकार्ड
नई दिल्ली, 27 दिसंबर। पिछले दिनों जब दिल्ली में जब कोरोना कंट्रेाल में था तब मच्छर जनित बीमारी डेंगू कहर बनकर बरपा। जिस कारण देश की राजधानी दिल्ली में इस साल दिल्ली में डेंगू से जूझते हुए 23 लोगों की मौत हुई, जो सरकारी आंकड़ों के मुताबिक पिछले 6 साल में सबसे अधिक है।

सरकारी आंकड़ों के अनुसारी 2021 में राष्ट्रीय राजधानी में डेंगू के कुल 9,545 मामले दर्ज किए गए जिनमें से 23 लोग मौत हो गई।
रिपोर्ट में हुए ये खुलासा दक्षिणी दिल्ली नगर निगम (NMCD) ने एक रिपोर्ट जारी की। इसमें ये सच्चाई सामने आई है। पिछले सप्ताह की बात की जाए तो दिल्ली में महज एक हफ्ते में 130 लोग डेंगू से प्रभावित हुए जिसके बाद इस बीमारी के राज्य में कुल केस की संख्या साढ़े 9 हजार से अधिक हो गई।
एसडीएमसी के अनुसार राजधानी में 18 दिसंबर तक डेंगू से 17 लोगों की मौत हो गई 25 दिसंबर तक डेंगू के कुल 9,545 मामले दर्ज हुए जिसमें 23 लोगों की डेंगू बीमारी से मौत हो गई।वहीं अगर दिसंबर माह की बात करें तो डेंगू के 1,269 मामले दर्ज हुए।
सरकारी आंकड़ों के अनुसार 2021 में पिछले 6 सालों की तुलना में डेंगू से सर्वाधिक मौत हुई।
इससे पहले वर्ष 2016 में डेंगू के 4,431 केस वहीं 2017 में 4,726 केस 2018 में 2,798 केस और 2019 में 2,036 डेंगू के केस दर्ज हुए थे।
जबकि 2020 में 1,072 लोग डेंगू की चपेट में आए। साल के अंत में अब तक कुल 9 हजार से ज्यादा डेंगू के मामले दर्ज हो चुके हैं।
वहीं दिल्ली में कोरोना की बात की जाए तो पिछले 24 घंटे में कोरोना के 331 नए मामले सामने आए हैं और 144 लोग ठीक भी हुए। दिल्ली में वर्तमान में एक्टिव केसों की संख्या 1,289 है। वर्तमान समय में कोरोना केसों की संख्या 14,43,683 हो गई है और दिल्ली में कोरोना से मरने वालों का आंकड़ा 25,106 हो गया है।
राजधानी दिल्ली में पॉजिटिविटी रेट लगातार दो दिनों से ये ही बना हुआ है। जिसके चलते दिल्ली में येलो अलर्ट जारी किया जा सकता है। जिसके बाद शहर के सभी रेस्त्रां को 50 प्रतिशत क्षमता के साथ सुबह आठ से रात्री 10 बसे तक खोलने की अनुमति होगी। सिनेमाहॉल व मल्टीप्लेक्स को बंद कर दिया जाएगा। समारोह हॉल व ऑडिटोरियम को भी बंद कर दिया जाएगा। जबकि होटल खुले रहेंगे।












Click it and Unblock the Notifications