दिल्ली की AAP सरकार ने बस यात्रियों को दी बड़ी सौगात
Delhi DTC Bus: दिल्ली की आम आदमी पार्टी सरकार यात्रियों की सुविधाएं देने में कोई कोर-कसर नहीं छोड़ रही है। मंगलवार को दिल्ली सरकार के परिवहन मंत्री कैलाश गहलोत ने नई बसों की सौगात दी है। उन्होंने मुनिरका निवासियों की स्पेशल रिक्वेस्ट पर बस रूट संख्या 610A को डिज़ाइन और रूट का विस्तार किया गया है।
कैलाश गहलोत ने इसे लेकर अपने एक्स अकाउंट पर एक पोस्ट साझा किया। उन्होंने लिखा- दस दिन पूर्व मुनिरका में पदयात्रा के दौरान मुझे बताया गया कि मुनिरका गांव ने देश को अंतर्राष्ट्रीय स्तर के कई तैराक दिए हैं और ट्रेनिंग व प्रैक्टिस के लिए खिलाड़ियों को रोज़ाना तालकटोरा स्टेडियम जाना होता है। लेकिन मुनिरका और तालकटोरा स्टेडियम के बीच कोई डायरेक्ट बस रूट नहीं होने के कारण उन्हें परेशानी का सामना करना पड़ता है। मुनिरका निवासियों की इस स्पेशल रिक्वेस्ट पर बस रूट संख्या 610A को डिज़ाइन और रूट का विस्तार किया गया है ताकि मुनिरका गाँव और नांगल देवत में रहने वाले खिलाड़ी सुगमता से स्टेडियम आ-जा सकें। आज इस रूट पर बसों को हरी झंडी दिखा कर रवाना किया।

बता दें कि इससे पहले भी दिल्ली सरकार की ओर से कई अलग-अलग रूट डिजाइन किए गए हैं। दिल्ली सरकार के अनुसार, नया बस रूट 783EXT केंद्रीय सचिवालय से दादा देव मंदिर तक चलेगा, जो 23.5 किलोमीटर के भीतर प्रमुख क्षेत्रों को कवर करेगा। ये रूट 783EXT के शुरू होने से लोगों के लिए स्कूल, कॉलेज, अस्पताल और ऑफिस जैसे महत्वपूर्ण स्थानों तक पहुंचना आसान हो जाएगा।












Click it and Unblock the Notifications