दिल्ली फिर शर्मसार, कोल्डड्रिंक पिलाकर शॉपिंग मॉल में महिला के साथ गैंगरेप

Delhi woman sedated, gangraped by office colleagues in Pitampura mall
नयी दिल्ली। दिल्ली और उससे सटे एनसीआर के इलाके महिलाओं के लिए सुरक्षित नहीं है। एकबार फिर से दिल्ली में महिलाओं की सुरक्षा को लेकर सवाल खड़ा हो गया है। शॉपिंग मॉल जैसे भीड़-भाड़ वाले जगह भी अब महिलाओं के लिए सुरक्षित नहीं रहे।

नया मामला दिल्ली के पीतमपुरा इलाके का है, जहां एक शॉपिंग मॉल में एक वर्मिंग के साथ गैंगरेप की वारदात को अंजाम दिया गया है। 26 साल की इस महिला को कोल्डड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर उसके साथ गैंगरेप किया गया ।

दरअसल महिला शॉपिंग मॉल में ट्रेवल टिकट बुकिंग का काम करती थी। सुनील छाबड़ा और सुनील सहगल नाम के दो युवक उसके पास टिकट की बुकिंग के बहाने आए और बातों ही बातों में उसकी कोल्डड्रिंक में नशीला प्रदार्थ मिलाकर उसे पिला दिया। महिला के बेहोश होते ही उनलोगों ने बारी-बारी से उसके दफ्तर में ही उसके साथ गैंगरेप किया और वहां से फरार हो गए।

पीड़िता की शिकायत पर मामला दर्ज कर पुलिस ने दो आरोपी सुनील छाबड़ा और सुनील सहगल को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस दोनों से पूछताछ कर मामले की छानबीन कर रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+