दिल्ली में एक रुपए किलो बिक रहा है टमाटर, किसान हुए परेशान

नई दिल्ली: देश की राजधानी दिल्ली में सब्जियों के दामों में भारी गिरावट आई है। सब्जियों के दाम कम होने के कारण किसानों को नुकसान झेलना पड़ रहा है। किसानों को इन सब्जियों को बाजार में पहुंचाने में जितना भाड़ा लग रहा है उतनी कीमत उनको नहीं मिल पा रही है और यही कारण है किसान बहुत परेशान है। होलसेल मंडी में सब्जियों के दाम कम होने का लाभ आम आदमी को भी नहीं मिल पा रहा है।

 delhi: wholesale vegetable prices down in market, farmers facing problem

दिल्ली में टमाटर एक रुपए से लेकर 3 रु प्रति किलो तक बिक रहा है। बंद गोभी 2 रु प्रति किलो बाजार में मिल रही है। आलू के अलावा अन्य सब्जियां दस रु प्रति किलो से भी कम दाम पर मिल रही है जिसके कारण किसान की हालत खराब हो रही है।

पेट्रोल-डीजल महंगे होने के कारण भाड़ा महंगा हो चुका है और यही वजह है कि किसान इस दोहरी मार को झेलने को बेबस है। किसान इतना लाचार हो गया है कि सब्जियों को वो बाजार में फेंक कर चला जाता है। टमाटर किसान तो इतने क्षुब्ध हैं कि वो बाजार में बोरी के बोरी टमाटर फेंककर चले जाते हैं।

आलू को छोड़कर कद्दू, करेला, प्याज आदि की कीमतें होलसेल बाजार में 10 रु प्रति किलो से भी कम है। आलू 14 रुपये प्रति किलो है। इसके अलावा बंद गोभी 2 रुपये प्रति किलो, प्याज 6 रुपये प्रति किलो, टमाटर 1-3 रुपये प्रति किलो,शिमला मिर्च 7 रुपये प्रति किलो, करेला 7 रुपये प्रति किलो, कद्दू 2 रुपये प्रति किलो बिक रहा है। बता दे किं दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 78.29 रुपये प्रति लीटर और डीजल की कीमत 69.20 रुपये प्रति लीटर हो गई है ऐसे में किसानों के लिए भाड़ा भी काफी महंगा साबित हो रहा है।

लेकिन होलसेल में सब्जी सस्ती होने के बाद भी रिटेल में महंगी बिक रही है। इन सब्जियों की कीमत खुदरा बाजार में 3-4 गुना अधिक है। खुदरा बाजार में आलू 30 रुपये प्रति किलो बिक रहा है। जबकि प्याज 20 रुपये प्रति किलो, भिंडी 40 रुपये प्रति किलो, बींस 120 रुपये प्रति किलो, फूलगोभी 60 रुपये प्रति किलो और टमाटर 20 रुपये प्रति किलो तक बिक रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+