दिल्लीः रोहिणी वेस्ट मेट्रो स्टेशन पर 14 लाख रुपये के साथ युवक को सीआईएसएफ ने पकड़ा

दिल्ली। दिल्ली के रोहिणी वेस्ट मेट्रो स्टेशन पर सीआईएसएफ ने एक यात्री को 14.42 लाख रूपयों के साथ पकड़ा है, जिसके बाद सीआईएसएफ ने यात्री को इनकम टैक्स डिपार्टमेंट के हवाले कर दिया। सीआईएसएफ के अनुसार मेट्रो स्टेशन पर एक्स-रे मशीन द्वारा चेकिंग कर रहे सीआईएसएफ सुरक्षाकर्मी ने यात्री के बैग में कुछ संदिग्ध वस्तु देखी, जिसके बाद सुरक्षाकर्मी ने यात्री का बैग खोलकर चेक किया।

delhi west rohini merto station cisf caught man with 14 lakhs rupees

उस दौरान उसके बैग से 6 लाख रुपए बरामद किए। इसके अलावा यात्री के पास से 8 लाख रुपये और बरामद किये गए। जिसके बाद सीआईएसएफ सुरक्षाकर्मी ने यात्री की भी तलाशी ली, जिस दौरान उसके पास 8 लाख 42 हजार रुपए और बरामद हुए। जो उसने अपने कपड़ों के अंदर छुपा रखा था। पूछताछ में यात्री इन रुपयों के बारे में कोई संतुष्टिपूर्ण जवाब या डॉक्यूमेंट नहीं दे पाया।

पूछताछ में सीआईएसएफ ने यात्री की पहचान राजस्थान के वगता राम के रूप में की है। आईटी डिपार्टमेंट ने रुपयों को जप्त कर यात्री को पकड़ लिया। इसके बाद सीआईएसएफ ने तुरंत मामले की जानकारी इनकम टैक्स डिपार्टमेंट को दी, जिसके बाद इनकम टैक्स की टीम ने मौके पर पहुंचकर बरामद हुए रुपयों को जब्त कर लिया है और कानूनी कार्रवाई के यात्री को भी पकड़ लिया है। बता दें कि इससे पहले ओखला विहार मेट्रो स्टेशन पर यात्री को पैसों से भरे बैग के साथ पकड़ा गया था। पकड़ा गया शख्स लाखों रुपये लेकर मेट्रो से जा रहा था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+