Delhi ka mausam: साल के आखिरी दिन पड़ेगी कड़ाके की ठंडी, बढ़ जाएगा पूरे उत्तर भारत में शीतलहर का प्रकोप
दिल्ली समेत उत्तर भारत के ज्यादातर इलाकों में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। इसके साथ ही मौसम विभाग ने शीतलहर को लेकर अलर्ट भी जारी किया है।

Delhi Weather: दिल्ली में साल के आखिरी दिन और नए साल में कड़ाके की ठंड पड़ने वाली है। दिल्ली समेत पूरे उत्तर भारत में सर्दी बढ़ने वाली है। मौसम विभाग ने मौजूदा स्थिति को देखते हुए दिल्ली समेत पूरे उत्तर भारत में 1 जनवरी से शीतलहर बढ़ने की भविष्यवाणी की है। पूर्वी हवाओं की वजह से शनिवार को घना कोहरा छाया रहा। वहीं एक जनवरी और दो जनवरी को घना कोहरा छाया रहेगा। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के मुताबिक उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में चल रही शीतलहर के बीच, दिल्ली के पालम में न्यूनतम तापमान 12.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि सफदरजंग में न्यूनतम तापमान 10.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
आईएमडी ने कहा था कि दिल्ली में गुरुवार को कम कोहरे के साथ स्पष्ट दृश्यता देखी गई थी। पालम में न्यूनतम दृश्यता 1,800 मीटर और सफदरजंग में 1,000 मीटर रही थी। लेकिन शनिवार को दृश्यता बहुत कम हो गई है और ठंड बढ़ गई है।
शीतलहर और कोहरे की वजह से हर दिन दर्जनों ट्रेनें कैसिंल की जा रही हैं और लेट चल रही हैं। इसके अलावा एयरपोर्ट पर भी परिचालन में देरी हो री है। मौसम विश्लेषकों के मुताबिक आने वाले कुछ दिनों में घना कोहरा छा सकता है और दृश्यता घटकर 25 से 50 मीटर रह सकती है। पश्चिमी विक्षोभ के कारण पंजाब के कुछ हिस्सों में बूंदाबांदी और जम्मू-कश्मीर में बर्फबारी हुई।
आज से तापमान में तेजी से गिरावट आएगी। आईएमडी के वरिष्ठ वैज्ञानिक आरके जेनामणि ने कहा, 31 दिसंबर की रात से 3 या 4 जनवरी तक तापमान गिरने की संभावना है। अधिकतम तापमान 18 और न्यूनतम तापमान 8-6 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।
इस दौरान दिल्ली की वायु गुणवत्ता में भी गिरावट हुई है। दिल्ली में प्रदूषण का स्तर बढ़ता जा रहा है। दिल्ल में आज एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) 369 'बहुत ही खराब' कैटेगरी में दर्ज किया गया है।












Click it and Unblock the Notifications