Delhi Weather Updates: दिल्ली में आज भी होगी बारिश, जानिए मौसम विभाग का ताजा अपडेट

Aaj Ka Mausam: दिल्ली में आज भी मौसम गीला रहेगा, मौसम विभाग ने आज और कल दो दिन लगातार यहां पर बरसात होने का अनुमान व्यक्त किया है।

 Delhi Weather Updates

Weather Updates: मौसम के उलटफेर ने लोगों को हैरानी में डाला हुआ है तो वहीं भारतीय मौसम विभाग के ताजा अपडेट में कहा गया है कि देश की राजधानी दिल्ली में आज भी बारिश होगी और इसलिए यहां पर पहले से ही अलर्ट जारी है। मौसम विभाग ने आज पूरे दिन राजधानी में हल्के बादल छाए रहने का अनुमान वक्त किया है और कहा है कि बारिश के दौरान हवाएं भी चलेंगी।

पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव

बारिश का ये दौर कल तक चलेगा और इसके बाद ही मौसम में तब्दीली होगी। आईएमडी ने बारिश के पीछे पश्चिमी विक्षोभ का एक्टिव होना बताया है। बारिश के कारण दिल्ली के तापमान में कमी आई है तो वहीं आज दिल्ली में अधिकतम तापमान 37 डिग्री और न्यूनतम तापमान 21 डिग्री के आसपास रह सकता है। लगातार बारिश होने से दिल्ली की आबोहवा में सुधार हो रहा है और यहां पर प्रदूषण कम हुआ है।

The Central Pollution Control Board के मुताबिक आज सुबह दिल्ली के AQI की स्थिति निम्नलिखित थी...

  • पंजाबी बाग, दिल्ली - डीपीसीसी पीतम पुरा 172 AQI
  • पूसा, दिल्ली - आईएमडी पश्चिमी दिल्ली 164 AQI
  • शादीपुर, दिल्ली -पश्चिमी दिल्ली 183 AQI
  • मुंडका, दिल्ली - भीम नगर 172 AQI
  • परपड़गंज, दिल्ली - 186 AQI
  • अशोक विहार, दिल्ली - डीपीसीसी 134 AQI
  • लोधी रोड, दिल्ली - 172 AQI

अगर एनसीआर की बात करें तो नोएडा में आज न्यूनतम तापमान 21 डिग्री और अधिकतम तापमान 32 डिग्री, गाजियाबाद में न्यूनतम तापमान 12 डिग्री और अधिकतम तापमान 31 डिग्री और गुरुग्राम में न्यूनतम तापमान 14 डिग्री और अधिकतम तापमान 32 डिग्री रहने के आसार हैं।

कई राज्यों में बारिश होने की आशंका

आज बारिश केवल दिल्ली में ही नहीं बल्कि जम्मू कश्मीर, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, उत्तराखंड और हिमाचल में आज भी तेज वर्षा होगी तो वहीं ओडिशा, अरुणाचल प्रदेश, असम , मेघालय , मिजोरम, केरल, आंध्र प्रदेश, ओडिशा, पश्चिम बंगाल, यूपी-बिहार, राजस्थान, गुजरात, महाराष्ट्र , कर्नाटक, तेलंगाना और आंध्र प्रदेश में भी बारिश होने की आशंका है। इसके लिए यहां पर अलर्ट जारी किया गया है और लोगों को सेहत के प्रति जागरूर रहने को कहा।

साइक्लोन 'मोचा' की आहट

पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता के बीच साइक्लोन मोचा की आहट ने भी लोगों को परेशान किया है। मौसम विभाग ने कहा है कि बंगाल की खाड़ी में एक लो प्रेशर एरिया तब्दील हो गया है जिसके ओडिशा तट के टकराने के आसार दिख रहे हैं। अगर ऐसा होता है तो ओडिशा और बंगाल में साइक्लोन आने के पूरे आसार है, जिसका असर दूसरे राज्यों पर भी पड़ेगा और इस दौरान भारी वर्षा और तेज हवाएं चलेंगी। फिलहाल ओडिशा-बंगाल के तटीय इलाकों में अलर्ट जारी है। अगर ये तूफान आता है तो इसका नाम 'मोचा' होगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+