Delhi Weather Updates: अब आसमान से बरसेंगे आग के शोले , दिल्ली में पारा जा सकता है 46 पार
नई दिल्ली, 25 अप्रैल। गर्मी का प्रकोप झेल रहे दिल्लीवासियों के लिए बुरी खबर है क्योंकि दिल्ली समेत कई राज्यों में अब पारा और चढ़ने वाला है। दिल्ली में पारा 46 पार भी जा सकता है तो वहीं वीकेंड पर इसकी स्थिति 44 डिग्री सेल्सियस के आस-पास जा सकती है।आपको बता दें कि रविवार को दिल्ली में अधिकतम तापमान सामान्य से दो अधिक 39.5 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान सामान्य से एक कम 22.2 डिग्री सेल्सियस रहा।
Recommended Video

शाम तक आंधी-तूफान की संभावना
यही नहीं भारतीय मौसम विभाग का ताजा अपडेट कहता है कि लू के थपेड़े भी बुरी तरह से अब दिल्ली को झुलसाने वाले हैं। ये पूरा सप्ताह काफी गर्म रहने वाला है लेकिन आज दोपहर बाद मौसम करवट ले सकता है और शाम तक आंधी-तूफान की संभावना है। आईएमडी ने दिल्ली में तीन दिन का यलो अलर्ट जारी किया है और मौसम विभाग ने स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की सलाह दी है।

गर्मी का तांडव
इससे पहले मौसम की जानकारी देने वाली निजी एजेंसी स्काईमेट ने भी कहा था कि दिल्ली में अब गर्मी का तांडव देखने को मिलेगा और लोगों को परेशानी उठानी पड़ेगी।

ये थी आज सुबह दिल्ली में AQI की स्थिति
- पूसा, दिल्ली-286 AQI खराब
- पंजाबी बाग-257 AQI खराब
- शादीपुर- 284 AQI खराब
- दिल्ली मिल्क स्कीम कॉलोनी-285 AQI खराब
- अशोक विहार -293 AQI खराब
- एनएसआईटी द्वारका- 295 QI खराब
- लोधी रोड- 284 AQI खराब

एक्यूआई की स्थिति
गौरतलब है कि शून्य से 50 के बीच एक्यूआई को 'अच्छा', 51 और 100 के बीच 'संतोषजनक', 101 और 200 को 'मध्यम', 201 और 300 को 'खराब', 301 और 400 को 'बहुत खराब' और 401 और 500 को 'गंभीर' माना जाता है।












Click it and Unblock the Notifications