Delhi Weather Updates: मार्च में उबलने के बाद अप्रैल में भी आग उगलेगी दिल्ली, HeatWave से राहत नहीं

नई दिल्ली, 01 अप्रैल। मार्च के महीने में उत्पात मचाने के बाद अप्रैल में भी गर्मी का प्रकोप राष्ट्रीय राजधानी में जारी रहने वाला है। IMD ने आज और कल दिल्ली के कई इलाकों में हीटवेव चलने की आशंका जताई है, उसने पहले से ही यहां Yellow Alert जारी किया हुआ है। आज भी राजधानी के कई हिस्सों में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस को पार कर सकता है ।

Recommended Video

    Karnataka: शख्स ने बनाई अनोखी पंखे वाली टोपी, तपती गर्मी में देगी राहत | Fan Cap | वनइंडिया हिंदी
    दिल्ली में बारिश के आसार नहीं

    दिल्ली में बारिश के आसार नहीं

    मौसम विभाग ने साफ तौर पर कहा है कि इस महीने दिल्ली में बारिश के आसार नहीं है इसलिए लोगों को गर्मी का प्रकोप झेलना पड़ेगा। हालांकि महीने के मध्य में लू के प्रकोप से फौरी राहत मिलने के आसार जरूर हैं मगर दिन-रात के वक्‍त तापमान सामान्‍य से ज्‍यादा रहने का अनुमान है। इसलिए मौसम विभाग ने सबको स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की सलाह दी है।

    क्या है 'लू' लगना? जानिए इसके लक्षण और बचने के उपाय

     दिल्ली के तापमान में 14.6 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी

    दिल्ली के तापमान में 14.6 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी

    आपको बता दें कि बीते 30 दिनों में यानी की मार्च में दिल्ली के तापमान में 14.6 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हुई है। 10, 15 और 30 मार्च को यहां जितनी गर्मी पड़ी थी उतनी गर्मी पिछले 72 साल में मार्च में नहीं पड़ी।

     प्री-मॉनसून गतिविधि नहीं

    प्री-मॉनसून गतिविधि नहीं

    मौसम की जानकारी देने वाली निजी एजेंसी स्काईमेट ने भीा कहा है कि दिल्ली में मार्च में एक भी प्री-मॉनसून गतिविधि नहीं हुई और ये पूरी तरह से सूखा रहा है। मौसम का ये हाल अप्रैल में भी जारी रहेगा और 12 अप्रैल तक बारिश के कोई भी आसार यहां नजर नहीं आ रहे हैं।

     ये थी आज सुबह दिल्ली में AQI⁠ की स्थिति

    ये थी आज सुबह दिल्ली में AQI⁠ की स्थिति

    • पूसा, दिल्ली-257 AQI⁠ खराब
    • पंजाबी बाग- 265 AQI⁠ खराब
    • शादीपुर- 272 AQI⁠ खराब
    • दिल्ली मिल्क स्कीम कॉलोनी-237 AQI⁠ खराब
    • अशोक विहार -247 AQI⁠ खराब
    • एनएसआईटी द्वारका- 238 QI⁠ खराब
    • लोधी रोड, 240 AQI⁠ खराब

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+