Delhi Weather Updates: दिल्ली-NCR में जारी रहेगा गर्मी का तांडव, 6 अप्रैल तक Heat Wave Alert

नई दिल्ली, 03 अप्रैल। गर्मी का प्रकोप राष्ट्रीय राजधानी में जारी है। IMD ने 6 अप्रैल तक दिल्ली के कई इलाकों में हीटवेव चलने की आशंका जताई है, उसने पहले से ही यहां Yellow Alert जारी किया हुआ है। आज भी राजधानी के कई हिस्सों में तापमान 39 डिग्री सेल्सियस को पार कर सकता है और लोगों को लू का सामना करना पड़ेगा।

Recommended Video

    Weather Update: IMD ने जारी की दिल्ली में हीट वेव की चेतावनी, जानें देश का मौसम | वनइंडिया हिंदी
    दिल्ली का तापमान 41 डिग्री भी जा सकता है

    दिल्ली का तापमान 41 डिग्री भी जा सकता है

    मौसम विभाग ने साफ तौर पर कहा है कि इस महीने दिल्ली में बारिश के आसार नहीं है। हालांकि महीने के मध्य में लू के प्रकोप से फौरी राहत मिलने के आसार जरूर हैं मगर दिन-रात के वक्‍त तापमान सामान्‍य से ज्‍यादा रहने का अनुमान है। अगले दो दिनों के अंदर दिल्ली का तापमान 41 डिग्री भी जा सकता है इसलिए मौसम विभाग ने सबको स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की सलाह दी है।

    पूरा एनसीआर भयंकर गर्मी की चपेट में रहने वाला है

    पूरा एनसीआर भयंकर गर्मी की चपेट में रहने वाला है

    मौसम की जानकारी देने वाली निजी एजेंसी स्काईमेट ने भीा कहा है कि दिल्ली में 12 अप्रैल तक बारिश के कोई भी आसार यहां नजर नहीं आ रहे हैं। इसलिए प्रचंड गर्मी का सामना लोगों को करना पड़ेगा। केवल दिल्ली ही नहीं बल्कि पूरा एनसीआर भयंकर गर्मी की चपेट में रहने वाला है। लोगों को लू का सामना करना पड़ेगा।

     ये थी आज सुबह दिल्ली में AQI⁠ की स्थिति

    ये थी आज सुबह दिल्ली में AQI⁠ की स्थिति

    • पूसा, दिल्ली-258 AQI⁠ खराब
    • पंजाबी बाग- 262AQI⁠ खराब
    • शादीपुर- 271 AQI⁠ खराब
    • दिल्ली मिल्क स्कीम कॉलोनी-239 AQI⁠ खराब
    • अशोक विहार -248 AQI⁠ खराब
    • एनएसआईटी द्वारका- 239 QI⁠ खराब
    • लोधी रोड, 241 AQI⁠ खराब

    क्या है 'लू' लगना? जानिए इसके लक्षण और बचने के उपाय

    क्या होती है हीटवेव?

    क्या होती है हीटवेव?

    जब तापमान किसी दिए गए एरिया औसत से अधिक होता है तो उसे 'हीट वेव' या 'लू' कहते हैं। मैदानी इलाकों का अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस तक और पहाड़ी क्षेत्रों का तापमान 30 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच जाता है तो 'लू' चलने की स्थिति पैदा हो जाती है। यदि तापमान 47 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच जाता है, तो इसे 'खतरनाक लू' की श्रेणी में रखा जाता है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+