Delhi Weather Updates: दिल्ली में आज आंधी-पानी के आसार, IMD ने दिया बड़ा अपडेट

नई दिल्ली, 22 अप्रैल। गर्मी का प्रकोप झेल रहे दिल्लीवासियों के लिए आज राहत मिल सकती है,आईएमडी के ताजा अपडेट के मुताबिक आज राजधानी में धूल भरी आंधी चल सकती है और बारिश के आसार नजर आ रहे हैं, जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी। वैसे पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव होने से कल से ही दिल्ली के मौसम में बदलाव देखा जा रहा है। गुरुवार को भी दिल्ली के कई इलाकों में हल्की बारिश हुई और आंधी चली।

Recommended Video

    Weather Update: Delhi-NCR में आंधी के बाद बूंदा-बांदी, जानें अन्य राज्यों का हाल | वनइंडिया हिंदी
     दिल्ली में अधिकतम तापमान 35.2 डिग्री दर्ज हुआ

    दिल्ली में अधिकतम तापमान 35.2 डिग्री दर्ज हुआ

    मालूम हो कि गुरुवार को दिल्ली में अधिकतम तापमान 35.2 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया. यह सामान्य से तीन डिग्री कम था, जबकि आज का तापमान दिल्ली में 39 डिग्री के आसपास रह सकता है। मौसम विभाग का कहना है कि जिस वक्त आंधी चलेगी उस वक्त हवा की रफ्तार 40 से 60 किमी. प्रति घंटे हो सकती है और आज दिन भर बादल छाए रहने की भी उम्मीद है।

    आज बारिश के आसार

    आज बारिश के आसार

    लगातार 'लू' की मार सह रहे दिल्लीवासियों को मौसम विभाग ने स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की सलाह दी है। इससे पहले मौसम की जानकारी देने वाली निजी एजेंसी स्काईमेट ने भी कहा था कि दिल्ली में आज बारिश के आसार नजर आ रहे हैं, जिससे प्रचंड गर्मी का सामना लोगों को थोड़ी सी राहत मिल सकती है।

     ये थी आज सुबह दिल्ली में AQI⁠ की स्थिति

    ये थी आज सुबह दिल्ली में AQI⁠ की स्थिति

    • पूसा, दिल्ली-284 AQI⁠ खराब
    • पंजाबी बाग-252 AQI⁠ खराब
    • शादीपुर- 281 AQI⁠ खराब
    • दिल्ली मिल्क स्कीम कॉलोनी-289 AQI⁠ खराब
    • अशोक विहार -291 AQI⁠ खराब
    • एनएसआईटी द्वारका- 297 QI⁠ खराब
    • लोधी रोड- 282 AQI⁠ खराब
    ये हैं आंकड़े

    ये हैं आंकड़े

    गौरतलब है कि शून्य से 50 के बीच एक्यूआई को 'अच्छा', 51 और 100 के बीच 'संतोषजनक', 101 और 200 को 'मध्यम', 201 और 300 को 'खराब', 301 और 400 को 'बहुत खराब' और 401 और 500 को 'गंभीर' माना जाता है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+