Delhi Weather: बढ़ेगा दिल्ली का ताप, 40 डिग्री तक जा सकता है पारा, चलेंगी तेज हवाएं
नई दिल्ली, 8 जून। पूरे देश में मौसम का उलटफेर जारी है, बदले मौसम का सबसे ज्यादा असर राजधानी दिल्ली पर पड़ा है, जहां कभी गर्मी और कभी बरसात ने लोगों समेत वैज्ञानिकों को भी हैरत में डाल दिया है। भारतीय मौसम विभाग के मुताबिक इस हफ्ते दिल्ली में मौसम शुष्क, गर्म और प्रदूषणयुक्त रहने वाला है। आईएमडी ने कहा है कि 11 जून तक आसमान साफ रहने के साथ-साथ 20 से 30 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से हवाएं दिल्ली में चलेंगी तो वहीं 13 जून के बाद से दिल्ली का मौसम बदलेगा और हल्की बारिश के आसार नजर आ रहे हैं।
Recommended Video

40 डिग्री तक जा सकता है पारा
मौसम विभाग ने यह भी कहा है कि दिल्ली में आज न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है, जो कि औसत से दो डिग्री कम है, जबकि अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की उम्मीद है। यही नहीं आज दिन में राजधानी में तेज हवाएं भी चल सकती हैं।

दिल्ली में मौसम शु्ष्क रहने वाला हैं
सोमवार को दिल्ली में न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री कम 26 डिग्री सेल्सियस रहा तो वहीं अधिकतम तापमान 40.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। कल दिल्ली में हवा की क्वालिटी मीडयम श्रेणी की रही। कल दिल्ली में AQI 196 जबकि संडे को AQI 148 दर्ज किया गया।

हिमाचल और उत्तराखंड में भारी बारिश का अलर्ट
खैर दिल्ली में जहां मौसम शु्ष्क रहने वाला हैं वहीं दूसरी ओर आज मानसून की वजह से ओडिशा, झारखंड, पश्चिम बंगाल, यूपी, एमपी, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, महाराष्ट्र, कर्नाटक, तमिलनाडु ,असम, मेघालय, मिजोरम, बिहार, झारखंड में भारी बारिश की उम्मीद है तो वहीं राजस्थान, गुजरात में हल्की बारिश संभव है तो वहीं कश्मीर, हिमाचल और उत्तराखंड में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।

मानसून सीजन जून से लेकर सितंबर तक रहेगा
भारतीय मौसम विभाग ने कहा कि साउथ-वेस्ट मानसून के कारण इस साल 96 प्रतिशत से लेकर 104 फीसदी तक वर्षा हो सकती है, जो कि सामान्य से अच्छी बारिश की श्रेणी में आती है। मानसून सीजन जून से लेकर सितंबर तक रहेगा। 11 जून तक बंगाल की खाड़ी में कम दबाव का क्षेत्र बन सकता है, जिस कारण मानसून को मूव करने में मदद मिल रही है।












Click it and Unblock the Notifications