Delhi Weather Updates: दिल्ली में अब प्रचंड गर्मी, पारा जा सकता है 40 पार, जानिए IMD का बड़ा अपडेट

Delhi Weather Updates: आज से दिल्ली के आस-पास एरिया में एक पश्चिमी विक्षोभ और सक्रिय हो रहा है लेकिन ये बेहद कमजोर है इसलिए इसका प्रभाव नहीं पड़ेगा।

Delhi Weather Updates:

Delhi Ka Mausam: मौसम की आंख-मिचौली से केवल आम जनता ही नहीं बल्कि वैज्ञानिक भी हैरान-परेशान है। बीते हफ्ते बारिश और इस हफ्ते हुई गर्मी ने लोगों को दुखी कर दिया है। भारतीय मौसम विभाग के ताजा अपडेट के मुताबिक आज दिल्ली में मौसम साफ रहेगा और दिन में धूप निकलेगी। आज यहां का अधिकतम तापमान 40 डिग्री के आस-पास रहने का अनुमान है जबकि न्यूनतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस रह सकता है।

लू चलने की उम्मीद नहीं है

लेकिन फिलहाल लू चलने की उम्मीद नहीं है लेकिन 13 मई के बाद एक बार फिर से दिल्ली में आंधी-पानी के आसार दिख रहे हैं, हालांकि हल्की बारिश का ही अनुमान है और आंधी धूल भरी चल सकती है।लेकिन पिछले दिनों हुई बारिश से दिल्ली की आबो-हवा में काफी सुधार हुआ है और यहां पर प्रदूषण कम हुआ है।

The Central Pollution Control Board के मुताबिक आज सुबह दिल्ली के AQI की स्थिति निम्नलिखित थी...

  • पंजाबी बाग, दिल्ली - डीपीसीसी पीतम पुरा 165 AQI
  • पूसा, दिल्ली - आईएमडी पश्चिमी दिल्ली 155 AQI
  • शादीपुर, दिल्ली -पश्चिमी दिल्ली 181 AQI
  • मुंडका, दिल्ली - भीम नगर 167 AQI
  • परपड़गंज, दिल्ली - 134 AQI
  • अशोक विहार, दिल्ली - डीपीसीसी 131 AQI
  • लोधी रोड, दिल्ली - 162 AQI

अगर एनसीआर की बात करें तो नोएडा में आज न्यूनतम तापमान 21 डिग्री और अधिकतम तापमान 38 डिग्री, गाजियाबाद में न्यूनतम तापमान 12 डिग्री और अधिकतम तापमान 39 डिग्री और गुरुग्राम में न्यूनतम तापमान 14 डिग्री और अधिकतम तापमान 40 डिग्री रहने के आसार हैं।

साइक्लोन 'मोचा' के कारण अलर्ट जारी

आज बारिश केवल दिल्ली में ही नहीं बल्कि जम्मू कश्मीर, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, उत्तराखंड और हिमाचल में बारिश हो सकती है। तो वहीं ओडिशा, अरुणाचल प्रदेश, असम , मेघालय , मिजोरम, केरल, आंध्र प्रदेश, ओडिशा, पश्चिम बंगाल में तो साइक्लोन 'मोचा' के कारण अलर्ट जारी है। चक्रवात के आज ताकतवर होने की उम्मीद है और इसी कारण इन सभी जगहों पर भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। इस तूफान का असर 14 मई तक रहेगा।

हीटवेव की संभावना

यूपी-बिहार, राजस्थान, गुजरात, महाराष्ट्र में लोगों को गर्मी का सामना करना पड़ेगा। यहां भी पारा चालीस पार जा सकता है। महाराष्ट्र में आज हीटवेव की संभावना है इसलिए यहां पर अलर्ट जारी किया गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+