Delhi Weather Updates: दिल्ली में मौसम आज भी रहेगा Cool Cool, क्या आज भी होगी बारिश ? जानिए यहां
Delhi Weather Updates: पश्चिमी विक्षोभ के चलते देश की राजधानी में बारिश हो रही है। इस विक्षोभ का असर आज से कम होने के आसार नजर आ रहे हैं।

Weather Updates: उत्तर से लेकर दक्षिण तक इस वक्त जमकर बारिश हो रही है। कभी सर्द तो कभी गर्म से लोग बुरी तरह से परेशान है। दिल्ली में सोमवार को भी बारिश हुई है, जिसकी वजह से तापमान में कमी आई है लेकिन आज मौसम यहां साफ रहने की उम्मीद है। भारतीय मौसम विभाग ने आज यहां पर मौसम साफ रहने की आशंका व्यक्त की है और कहा है कि तेज हवाएं चलेंगी और हल्की बारिश भी हो सकती है । आज यहां पर अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस रहने के आसार है। लगातार बारिश होने से दिल्ली की आबोहवा में सुधार हो रहा है और यहां पर प्रदूषण कम हुआ है।
The Central Pollution Control Board के मुताबिक आज सुबह दिल्ली के AQI की स्थिति निम्नलिखित थी...
- पंजाबी बाग, दिल्ली - डीपीसीसी पीतम पुरा 167 AQI
- पूसा, दिल्ली - आईएमडी पश्चिमी दिल्ली 154 AQI
- शादीपुर, दिल्ली -पश्चिमी दिल्ली 182 AQI
- मुंडका, दिल्ली - भीम नगर 171 AQI
- परपड़गंज, दिल्ली - 156 AQI
- अशोक विहार, दिल्ली - डीपीसीसी 132 AQI
- लोधी रोड, दिल्ली - 165 AQI
अगर एनसीआर की बात करें तो नोएडा में आज न्यूनतम तापमान 21 डिग्री और अधिकतम तापमान 34 डिग्री, गाजियाबाद में न्यूनतम तापमान 12 डिग्री और अधिकतम तापमान 32 डिग्री और गुरुग्राम में न्यूनतम तापमान 14 डिग्री और अधिकतम तापमान 34 डिग्री रहने के आसार हैं।
मौसम गीला-गीला
आज बारिश केवल दिल्ली में ही नहीं बल्कि जम्मू कश्मीर, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, उत्तराखंड और हिमाचल में बारिश हो सकती है। तो वहीं ओडिशा, अरुणाचल प्रदेश, असम , मेघालय , मिजोरम, केरल, आंध्र प्रदेश, ओडिशा, पश्चिम बंगाल, यूपी-बिहार, राजस्थान, गुजरात, महाराष्ट्र , कर्नाटक, तेलंगाना और आंध्र प्रदेश में मौसम गीला ही रहने वाला है।
13 मई के बाद बढ़ेगा तापमान
13 मई के बाद दिल्ली में एक बार फिर से बारिश का दौर जारी होगा लेकिन 9 से लेकर 13 तारीख के बीच मौसम साफ रहेगा लेकिन तापमान में वृद्दि नहीं होगी। तो वहीं 15 मई के बाद राज्य में हीटवेव चलने की संभावना है। फिलहाल बदलते मौसम में हर किसी को अपना ख्याल रखने की जरूरत है क्योंकि इस मौसम में लापरवाही का मतलब बीमारी को दावत देने जैसा है।












Click it and Unblock the Notifications