Delhi Weather Updates: पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव, दिल्ली में आज आंधी-पानी के आसार

नई दिल्ली, 21 अप्रैल। गर्मी का प्रकोप राष्ट्रीय राजधानी में लगातार जारी है। 'लू' और 'उमस' ने लोगों का जीना हराम कर रखा है तो वहीं आज सुबह से दिल्ली में बादल छाए हुए हैं, जिससे आज शाम तक मौसम के मिजाज में परिवर्तन संभव है। भारतीय मौसम विभाग ने अपने ताजा अपडेट में कहा है कि आज दिन में दिल्ली में हल्की बूंदा-बांदी और शाम तक अच्छी बारिश होने का अनुमान है, जिससे लोगों को चुभन वाली गर्मी से राहत मिलेगी।

Recommended Video

    Heat wave से मिलेगी राहत, इन State में Rain का अलर्ट | वनइंडिया हिंदी
    हवा की रफ्तार 30 से 40 किलोमीटर प्रतिघंटे तक हो सकती है

    हवा की रफ्तार 30 से 40 किलोमीटर प्रतिघंटे तक हो सकती है

    आईएमडी ने कहा है कि आज दिन भर बादल छाए रहने का अनुमान है। इस दौरान हवा की रफ्तार 30 से 40 किलोमीटर प्रतिघंटे तक हो सकती है।तो वहीं दिल्ली के आस-पास के स्थानों पर भी आंधी-पानी की आशंका बनी हुई है। दिल्ली के मौसम में बदलाव पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने के कारण होने जा रहा है।

    दिल्ली में अधिकतम तापमान 41.2 डिग्री

    दिल्ली में अधिकतम तापमान 41.2 डिग्री

    आपको बता दें कि बुधवार को दिल्ली में अधिकतम तापमान 41.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो कि औसत तापमान से तीन डिग्री ज्यादा था, जबकि न्यूनतम तापमान 25.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो कि सामान्य से चार डिग्री अधिक था। मौसम विभाग का कहना है कि 22 अप्रैल को भी दिल्ली-एनसीआर में बूंदाबांदी होने की संभावना है।

    दिल्ली में आज बारिश के आसार

    दिल्ली में आज बारिश के आसार

    लगातार 'लू' की मार सह रहे दिल्लीवासियों को मौसम विभाग ने स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की सलाह दी है। इससे पहले मौसम की जानकारी देने वाली निजी एजेंसी स्काईमेट ने भी कहा था कि दिल्ली में आज बारिश के आसार नजर आ रहे हैं, जिससे प्रचंड गर्मी का सामना लोगों को थोड़ी सी राहत मिल सकती है।

     ये थी आज सुबह दिल्ली में AQI⁠ की स्थिति

    ये थी आज सुबह दिल्ली में AQI⁠ की स्थिति

    • पूसा, दिल्ली-278 AQI⁠ खराब
    • पंजाबी बाग-279 AQI⁠ खराब
    • शादीपुर- 280 AQI⁠ खराब
    • दिल्ली मिल्क स्कीम कॉलोनी-287 AQI⁠ खराब
    • अशोक विहार -290 AQI⁠ खराब
    • एनएसआईटी द्वारका- 298 QI⁠ खराब
    • लोधी रोड- 289 AQI⁠ खराब

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+