Delhi weather Update: दिल्ली में बरसेंगे बादल या रहेगा चुभती गर्मी का डेरा? जानिए IMD का अपडेट

दिल्ली का मौसम : दिल्ली-NCR में आज बारिश की संभावना नजर आ रही है।

Delhi Mausam ki Jankari: देश की राजधानी दिल्ली में प्रचंड गर्मी पड़ रही है, यहां का पारा चालीस डिग्री ऊपर ही चल रहा है। लोगों को बाहर जाने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।तो वहीं इसी बीच मौसम विभाग का ताजा अपडेट कहता है कि आज दिल्ली में बारिश हो सकती है।

 Delhi weather Update

क्योंकि चक्रवात 'बिपारजॉय' का असर राजधानी और एनसीआर पर भी पड़ेगा जिसकी वजह से शाम तक यहां का मौसम बदल सकता है, हालांकि अगर बारिश होगी तो निश्चित रूप से दिल्लीवासियों को गर्मी से राहत मिलेगी और तापमान में कमी आएगी।

अधिकतम तापमान 39 डिग्री रहेगा

Recommended Video

    Delhi weather Update: दिल्ली में बरसेंगे बादल या रहेगा चुभती गर्मी का डेरा?

    फिलहाल आज भी यहां पर अधिकतम तापमान 39 डिग्री और न्यूनतम तापमान 29 डिग्री रहने की संभावना है। अगर दिल्ली में बारिश होगी तो उस वक्त तेज हवाएं भी चलेंगी जिनकी रफ्तार 30-40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से होगी। वैसे पिछले दिनों लगातार हुई बारिश की वजह से यहां की आबो-हवा में पहले से काफी सुधार हुआ है ।

    The Central Pollution Control Board के मुताबिक आज सुबह दिल्ली के AQI की स्थिति निम्नलिखित थी...

    • पंजाबी बाग, दिल्ली - डीपीसीसी पीतम पुरा 201 AQI
    • पूसा, दिल्ली - आईएमडी पश्चिमी दिल्ली 289 AQI
    • शादीपुर, दिल्ली -पश्चिमी दिल्ली 211 AQI
    • मुंडका, दिल्ली - भीम नगर 214 AQI
    • परपड़गंज, दिल्ली -199 AQI
    • अशोक विहार, दिल्ली - डीपीसीसी 134 AQI
    • लोधी रोड, दिल्ली - 178 AQI

    अगर एनसीआर की बात करें तो नोएडा में आज न्यूनतम तापमान 29डिग्री और अधिकतम तापमान 40 डिग्री, गाजियाबाद में न्यूनतम तापमान 29 डिग्री और अधिकतम तापमान 39 डिग्री और गुरुग्राम में न्यूनतम तापमान 27 डिग्री और अधिकतम तापमान 39 डिग्री रहने के आसार हैं।

    गुजरात में रेडअलर्ट जारी

    जहां दिल्ली का ये हाल है वहीं दूसरी ओर यूपी, एमपी , बिहार, छत्तीसगढ़ , राजस्थान, मध्य प्रदेश में पारा चालीस पार ही रहने वाला है। तो वहीं साइक्लोन की वजह से गुजरात में रेडअलर्ट जारी है।

    आज यहां भी होगी बारिश

    इसके अलावा केरल, अरुणाचल प्रदेश मेघालय, नागालैंड, मणिपुर,मिजोरम और त्रिपुरा में भारी बारिश के आसार हैं तो वहीं लक्षद्वीप, अंडमान-निकोबार द्वीप समूह और कर्नाटक में भारी बारिश का अलर्ट जारी है तो वहीं इसका असर राजस्थान पर भी पड़ने वाला है इस कारण वहां भी 16 जून के लिए अलर्ट जारी किया गया है, जबकि हिमाचल, उत्तराखंड और कश्मीर में बारिश और बर्फबारी के लिए अलर्ट जारी हुआ है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+