Weather Update : दिल्ली में तापमान 0 °C तक गिरने की खबरें अफवाह ! मौसम एजेंसी ने क्या कहा ?

दिल्ली में बढ़ती ठंड के बीच जीरो डिग्री तक तापमान पहुंचने की खबरों को मौसम विभाग ने आधारहीन बताया है। एजेंसी ने इस पर विश्वास ना करने की अपील की है।

Delhi Weather Update

Delhi Weather Update : मौसम विभाग ने दिल्ली में तापमान 0 डिग्री सेल्सियस तक गिरने की भविष्यवाणी को गलत बताया है। मौसम एजेंसी ने कहा है कि अखबारों और टीवी चैनलों में अफवाहें चल रही हैं कि दिल्ली का न्यूनतम तापमान शून्य तक जा सकता है। यह एक गलत भविष्यवाणी है। ऐसी आधारहीन अफवाहों पर विश्वास नहीं करनी चाहिए।

दिल्ली में कड़ाके की ठंड के बीच अगले हफ्ते ठंड और अधिक बढ़ने और तापमान 0 डिग्री सेल्सियस तक नीचे गिरने की खबरें आ रही थीं। मीडिया में चल रही इन खबरों का निजी मौसम एजेंसी स्काईमेट ने खंडन किया है। मौसम एजेंसी ने दिल्ली में तापामान अगामी दिनों में गिरने के पूर्वानुमान को गलत बताया। न्यूज एजेंसी ने कहा कि दिल्ली में बढ़ती ठंड को लेकर अखबारों और टीवी चैनलों में अफवाहें चल रही हैं कि दिल्ली का तापमान न्यूनतम से शून्य तक पहुंचेगा। एजेंसी ने कहा कि यह एक गलत भविष्यवाणी है। ये अफवाह दिल्ली की ठंड को सिर्फ हाइलाइट करने के लिए होगा। एजेंसी ने कहा कि कृपया ऐसी आधारहीन अफवाहों पर विश्वास न करें।

2 डिग्री सेल्सियस तक लुढ़केगा पारा

Recommended Video

    Himachal, Uttrakhand और Srinagar में जमकर हुई Snowfall, देखें बर्फबारी का नजारा | वनइंडिया हिंदी

    मौसम एजेंसी ने आगे कहा, "उत्तर से बर्फीली ठंडी हवाएं पहले ही राजस्थान और गुजरात में शुरू हो चुकी हैं, जिससे न्यूनतम और अधिकतम तापमान में गिरावट आई है। 14 और 15 जनवरी से पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, पश्चिमी उत्तर प्रदेश और पश्चिमी मध्य प्रदेश के तापमान में गिरावट आ सकती है।" मौसम एजेंसी ने दावा किया कि दिल्ली में 16 और 18 जनवरी के बीच न्यूनतम 3-4 डिग्री तापमान देखा जा सकता है लेकिन ये 0 डिग्री तक नहीं जाएगा। यहां कुछ स्थानों पर न्यूनतम तापमान 2 डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+