Video: दिल्ली में झमाझम बारिश, भीषण गर्मी और उमस से मिली राहत

नई दिल्ली, 16 जुलाई: राजधानी दिल्ली सहित एनसीआर में बारिश का इंतजार खत्म हो गया। आसमान से राहच की बूंदे बरसी। राजधानी के कई हिस्सों में शनिवार को जबरदस्त बारिश देखने को मिली। तेज हवाओं के साथ मूसलाधार बारिश ने अचानक मौसम में ठंडक ला दी। मौसम विभाग ने बताया कि न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री अधिक 28.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस रहने की उम्मीद है।

delhi rain

उमस और गर्मी से भारी राहत

दिल्ली और उसके आसपास के इलाकों में शनिवार को भारी बारिश हुई, जिससे एक तरफ जहां लोगों को उमस और गर्मी से राहत मिली। तो दूसरी तरफ दिल्ली की जगह जगहों पर जलभराव और ट्रैफिक जाम की समस्या का भी सामना करना पड़ा। तस्वीरें दिल्ली के आरके आश्रम मार्ग की है।

वहीं दिल्ली के उत्तम नगर इलाके से झमाझम बारिश देखने को मिली, देखिए वीडियो

दिल्ली के इन इलाकों में जबरदस्त बारिश

राजधानी के कैलाश कॉलोनी, उत्तम नगर, सरिता विहार, बुराड़ी, नोएडा, शाहदरा, नेवादा, गोविंद पुरी और इंडिया गेट के आसपास के इलाकों में जबरदस्त बारिश देखने को मिली। इससे पहले मौसम विभाग ने दिल्ली एनसीआर सहित यूपी और हरियाणा में बारिश का अनुमान जताया था।

रविवार को भी हल्की बारिश का पूर्वानुमान

नई दिल्ली के लिए आईएमडी के क्षेत्रीय मौसम पूर्वानुमान केंद्र (weather forecast center) ने दिल्ली-एनसीआर के कई हिस्सों में मध्यम से भारी बारिश की भविष्यवाणी की थी। अपने ट्वीट में मौसम विभाग ने बताया था कि अगले 2 घंटों के दौरान दिल्ली-एनसीआर और आसपास के कई हिस्सों में मध्यम से भारी बारिश जारी रहने की संभावना है। वहीं रविवार को भी हल्की बारिश का पूर्वानुमान है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+