Delhi Weather: सर्दी के साथ-साथ दिल्ली में जहरीली हो रही हवा, AQI 332, न्यूनतम तापमान 8 °C

दिल्ली में सर्दी के साथ-साथ वायु प्रदूषण भी बढ़रहा है। दिल्ली में हर दिन सुबह स्मॉग और धुंध की चादर दिख रही है। दिल्ली में बढ़ते प्रदूषण की वजह से गले में खरास, आंखों में जलन, सांसों में जकड़न जैसी परेशानी हो रही है।

delhi AQI

Delhi Weather Update AQI: देश की राजधानी दिल्ली में सर्दी के साथ-साथ वायु गुणवत्ता भी खराब होती जा रही है। सिस्टम ऑफ एयर क्वालिटी एंड वेदर फोरकास्टिंग एंड रिसर्च (सफर) के मुताबिक शनिवार सुबह (03 दिसंबर) दिल्ली में धुंध की मोटी परत छाई रही। दिल्ली की वायु गुणवत्ता आज सुबह एक्यूआई 332 होने के साथ 'बहुत खराब' श्रेणी में दर्ज किया गया। शुक्रवार को सुबह भी एक्यूआई लगभग इसी समय 335 रिकॉर्ड किया गया था। दिल्ली के सभी मॉनिटरिंग स्टेशन पर ने AQI स्तर को 'बहुत खराब' श्रेणी में दर्ज किया गया है।

दिल्ली के किस इलाके में कितना रहा AQI

Recommended Video

      Delhi Weather: सर्दी के साथ-साथ दिल्ली में जहरीली हो रही हवा, AQI 332, न्यूनतम तापमान 8 °C

      पूसा में, AQI 320 था जबकि दिल्ली विश्वविद्यालय क्षेत्र में यह 350 दर्ज किया गया था। हवाई अड्डे के क्षेत्र में सूचकांक 328 और मथुरा रोड 332 दर्ज किया गया। लोधी रोड में 319 और IIT दिल्ली में एक्यूआई 311 दर्ज किया गया है। वहीं नेहरू नगर और आनंद विहार का एक्यूआई गिरकर 'गंभीर' श्रेणी में आ गया है।

      नोएडा- गुरुग्राम में क्या है हाल?

      वहीं नोएडा में भी शनिवार सुबह भी वायु गुणवत्ता 375 एक्यूआई के साथ 'बहुत खराब' श्रेणी में रही। नोएडा में शुक्रवार को भी एक्यूआई ऐसा ही था। वहीं गुरुग्राम में AQI 321 'बहुत खराब' श्रेणी में दर्ज किया गया।

      सफर के एक्सपर्ट ने कहा, ''दिल्ली में न्यूनतम तापमान गिर रहा है, सुबह के समय धीरे-धीरे कोहरा बढ़ने की संभावना है, जिससे वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) बिगड़ सकता है। दिल्ली में तापमान के स्तर में गिरावट आने की उम्मीद है क्योंकि सर्दी तेज हो रही है। शनिवार को न्यूनतम तापमान 7-8 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।'

      दिल्ली में इस बीच न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री कम आठ डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के मुताबिक अधिकतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री अधिक 27.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जाएगा।

      Notifications
      Settings
      Clear Notifications
      Notifications
      Use the toggle to switch on notifications
      • Block for 8 hours
      • Block for 12 hours
      • Block for 24 hours
      • Don't block
      Gender
      Select your Gender
      • Male
      • Female
      • Others
      Age
      Select your Age Range
      • Under 18
      • 18 to 25
      • 26 to 35
      • 36 to 45
      • 45 to 55
      • 55+