Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Delhi Weather: बढ़ेगी ठंड! दिल्ली-एनसीआर में बारिश की आशंका, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

पश्चिमी विक्षोभ के कारण पहाड़ों पर बर्फबारी हो रही है जिससे मैदानी इलाकों में ठंड बढ़ गई है। IMD ने दिल्ली समेत आसपास के राज्यों में मौसम बिगड़ने की बात कही है।

Delhi Weather:

Today Temperature in Delhi (दिल्ली का तापमान), Mausam Ki Jankari: दिल्ली-एनसीआर में पिछले कुछ दिनों से राहत रहने के बाद आज एक बार फिर से मौसम ने पलटी मारी है। भारतीय मौसम विभाग ने अपने ताजा अपडेट में कहा है कि पश्चिमी विक्षोभ के एक्टिव होने के कारण आज दिल्ली और उसके आसपास के सभी क्षेत्रों में बारिश होने की आशंका है और इसी वजह से उसने यहां पर अलर्ट जारी किया हुआ है, आईएमडी के मुताबिक विक्षोभ का असर 28 तारीख तक रहेगा और 29 जनवरी से मौसम में सुधार होगा लेकिन बारिश होने के कारण तापमान में गिरावट आएगी और एक बार फिर से दिल्लीवासियों को ठंड झेलनी पड़ेगी, आज सुबह से ही दिल्ली-एनसीआर में हल्के बादल छाए हुए हैं।

पहाड़ों पर बर्फबारी, मैदानी इलाकों में बढ़ी ठंड

पश्चिमी विक्षोभ के कारण पहाड़ों पर जमकर बर्फबारी हो रही है और इसी कारण मैदानी इलाकों में ठंड बढ़ गई है। हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड और कश्मीर में भारी बारिश और बर्फबारी का दौर जारी है और इसी कारण यहां पर पहले से अलर्ट जारी है। मौसम विभाग के मुताबिक इन जगहों पर कई स्थानों पर पारा माइनस में पहुंच गया है और अगले दो दिनों तक यहां पर राहत के आसार नहीं है। 29 तारीख के बाद हालात सुधरेंगे लेकिन एक फरवरी से एक और पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने का अनुमान है, जिससे फिर से बारिश का दौर देखने को मिल सकता है।

Delhi Weather: ब

दिल्ली में प्रदूषण भी चरम पर

आज दिल्ली में न्यूनतम तापमान 8 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस तक रह सकता है। फिलहाल दिल्ली में प्रदूषण भी चरम पर है, अगर बारिश होती है तो प्रदूषण में कमी आने के आसार हैं। The Central Pollution Control Board के मुताबिक आज सुबह दिल्ली के AQI की स्थिति निम्नलिखित थी...

  • पंजाबी बाग, दिल्ली - डीपीसीसी पीतम पुरा 305 AQI
  • पूसा, दिल्ली - आईएमडी पश्चिमी दिल्ली 312 AQI
  • शादीपुर, दिल्ली -पश्चिमी दिल्ली 302 AQI
  • मुंडका, दिल्ली - भीम नगर 321 AQI
  • परपड़गंज, दिल्ली -311 AQI
  • अशोक विहार, दिल्ली - डीपीसीसी 323 AQI
  • लोधी रोड, दिल्ली - 315 AQI
Delhi Weather:

अगर एनसीआर की बात करें तो नोएडा में आज न्यूनतम तापमान 8 डिग्री और अधिकतम तापमान 21 डिग्री, गाजियाबाद में न्यूनतम तापमान 9 डिग्री और अधिकतम तापमान 24 डिग्री और गुरुग्राम में न्यूनतम तापमान 9 डिग्री और अधिकतम तापमान 24 डिग्री रहने के आसार हैं।

दक्षिण में मौसम शुष्क रहेगा

तो वहीं दक्षिण में आज भी मौसम शुष्क रहेगा जबकि पूर्वत्तोर में भी बारिश का अनुमान है जबकि पूर्वोत्तर में बारिश देखने को मिल सकती है।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+