Delhi Weather: पश्चिमी विक्षोभ के चलते दिल्ली-एनसीआर में बरसेंगे बादल, Yellow Alert जारी

आईएमडी के मुताबिक आज दिल्ली में अधिकतम तापमान 17 डिग्री और न्यूनतम तापमान 11 डिग्री रहने के आसार हैं और बारिश के लिए Yellow Alert जारी है।

Delhi Weather

Today Temperature in Delhi (दिल्ली का तापमान), Mausam Ki Jankari:दिल्ली-एनसीआर में अब बारिश ने लोगों को तंग किया हुआ है, पश्चिमी विक्षोभ के एक्टिव होने की वजह से इस वक्त पहाड़ों पर जबरदस्त बर्फबारी और बारिश हो रही है,जिसके कारण यहां पर ठंड बढ़ गई है और इस वजह से मैदानी इलाकों में मौसम खराब हो गया है इसलिए मौसम विभाग ने जम्मू-कश्मीर, हिमाचल और उत्तराखंड में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है तो वहीं दिल्ली में बारिश का यलो अलर्ट जारी किया गया है।

आज के बाद मौसम में थोड़ा ठहराव होगा

मौसम विभाग के मुताबिक आज दिल्ली में सुबह से बादल छाए रहेंगे तो वहीं आज के बाद मौसम में थोड़ा ठहराव होगा क्योंकि विक्षोभ का असर कम होने के आसार हैं लेकिन तब तक लोगों को बारिश का सामना करना पड़ेगा। आईएमडी के मुताबिक आज दिल्ली में अधिकतम तापमान 17 डिग्री और न्यूनतम तापमान 11 डिग्री रहने के आसार हैं। हालांकि 30 जनवरी के बाद एक बार फिर से मौसम में परिवर्तन होगा।मौसम विभाग ने ये भी कहा है कि बारिश के दौरान तेज हवाएं चल सकती हैं।

प्रदूषण की स्थिति भी काफी खराब है

फिलहाल दिल्ली में प्रदूषण की स्थिति भी काफी खराब है, अगर बारिश होती है तो प्रदूषण में कमी आने के आसार हैं। The Central Pollution Control Board के मुताबिक आज सुबह दिल्ली के AQI की स्थिति निम्नलिखित थी...

  • पंजाबी बाग, दिल्ली - डीपीसीसी पीतम पुरा 334 AQI
  • पूसा, दिल्ली - आईएमडी पश्चिमी दिल्ली 289 AQI
  • शादीपुर, दिल्ली -पश्चिमी दिल्ली 289 AQI
  • मुंडका, दिल्ली - भीम नगर 312 AQI
  • परपड़गंज, दिल्ली -312 AQI
  • अशोक विहार, दिल्ली - डीपीसीसी 312 AQI
  • लोधी रोड, दिल्ली - 324 AQI

पूर्वत्तोर में भी बारिश का अनुमान

अगर एनसीआर की बात करें तो नोएडा में आज न्यूनतम तापमान 9 डिग्री और अधिकतम तापमान 20 डिग्री, गाजियाबाद में न्यूनतम तापमान 9 डिग्री और अधिकतम तापमान 21 डिग्री और गुरुग्राम में न्यूनतम तापमान 8 डिग्री और अधिकतम तापमान 25 डिग्री रहने के आसार हैं। तो वहीं दक्षिण में आज भी मौसम शुष्क रहेगा जबकि पूर्वत्तोर में भी बारिश का अनुमान है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+