Delhi Weather: दिल्ली में आज हो सकती है बारिश, कोहरे के चलते ट्रेनें-फ्लाइट्स लेट, जानिए IMD का अपडेट

दिल्ली का मौसम (Delhi Temperature Today): राजधानी में आज लोअर तापमान 10 डिग्री और अघिकतम तापमान 21 डिग्री रह सकता है।

Delhi Weather:

Today Temperature in Delhi (दिल्ली का तापमान), Mausam Ki Jankari: दिल्ली-एनसीआर में कोहरे का कहर जारी है लेकिन शीतलहर का आतंक थोड़ा कम हुआ है लेकिन एक बार फिर से यहां पर कोल्डवेव का तांडव देखने को मिल सकता है क्योंकि एक दिन पहले ही IMD वैज्ञानिक सोमा सेन रॉय ने कहा है कि पूरे उत्तर भारत में 15 तारीख से एक बार फिर से शीतलहर का प्रकोप देखने को मिल सकता है। मौसम विभाग के मुताबिक उत्तर भारत में हाड़ कंपाने वाली ठंड 15 से 19 जनवरी के बीच देखने को मिलेगी।

दिल्ली में घना कोहरा, लोग परेशान

आईएमडी ने कहा है कि शनिवार से दिल्ली का मौसम काफी खराब हो सकता है और यहां पर न्यूनताम तापमान एक से दो डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है तो यही हाल राजस्थान और यूपी के भी कुछ जिलों को भी हो सकता है। तो वहीं आज फिर से दिल्ली में घना कोहरा देखने को मिला। कोहरे की वजह से ट्रेनें और प्लाइट्स काफी लेट चल रही हैं। दिल्ली-सैन फ्रांसिस्को/काठमांडू, दिल्ली-चंडीगढ़-कुल्लू, दिल्ली-जयपुर, दिल्ली-धर्मशाला-चंडीगढ़, दिल्ली-शिमला-धर्मशाला, दिल्ली-देहरादून) अपने समय से काफी लेट हैं तो वहीं ट्रेनें भी अपने निर्धारित वक्त से काफी विलंब से चल रही हैं, जिससे यात्रियों को काफी परेशानी हो रही है।

Delhi Weather:

आज वैसे दिल्ली में बादल छाए हुए हैं, आज यहां बारिश की आशंका है, दिल्ली में आज लोअर तापमान 10 डिग्री और अघिकतम तापमान 21 डिग्री रह सकता है। वैसे कोहरे की स्थिति में आज पहले से थोड़ा सुधार है। पंजाब, हरियाणा राजस्थान और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में कोहरे कि स्थिति में मामूली सुधार है तो वहीं सर्दी के साथ-साथ दिल्ली में प्रदूषण भी चरम पर है। The Central Pollution Control Board के मुताबिक आज सुबह दिल्ली के AQI की स्थिति निम्नलिखित थी...

  • पंजाबी बाग, दिल्ली - डीपीसीसी पीतम पुरा 349 AQI
  • पूसा, दिल्ली - आईएमडी पश्चिमी दिल्ली 365 AQI
  • शादीपुर, दिल्ली -पश्चिमी दिल्ली 371 AQI
  • मुंडका, दिल्ली - भीम नगर 369 AQI
  • परपड़गंज, दिल्ली - 384 AQI
  • अशोक विहार, दिल्ली - डीपीसीसी 354 AQI
  • लोधी रोड, दिल्ली - 357 AQI
Delhi Weather:

अगर एनसीआर की बात करें तो नोएडा में आज न्यूनतम तापमान 8 डिग्री और अधिकतम तापमान 24 डिग्री, गाजियाबाद में न्यूनतम तापमान 9 डिग्री और अधिकतम तापमान 23 डिग्री और गुरुग्राम में न्यूनतम तापमान 7 डिग्री और अधिकतम तापमान 24 डिग्री रहने के आसार हैं। तो वहीं दक्षिण में फिलहाल मौसम साफ रहेगा और पूर्वोत्तर में हल्की बारिश का अनुमान है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+