Delhi Weather: दिल्ली में फिर से बदला मौसम, तेज हवाओं के साथ बारिश शुरू
Delhi Rains: नए पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने के बाद बुधवार के बाद गुरुवार को भी दिन ढलने के साथ-साथ दिल्ली का मौसम बदल गया। तेज हवाओं के साथ बारिश शुरू हो गई है।

Delhi Rains: दिल्ली-एनसीआर में बुधवार को हुई तेज बारिश के बाद से मौसम बदला हुआ है। बुधवार शाम को अचानक तेज बारिश का दौर चला, जिसके बाद मौसम में ठंडक बढ़ गई। वहीं अब फिर से गुरुवार को दिल्ली एनसीआर में तेज बारिश शुरू हो गई है। शाम को ही अंधेरा छा गया है। मौसम विभाग के अनुसार एक अप्रैल तक दिल्ली में बादल छाए रहेंगे।
दिल्ली में दूसरे दिन भी बारिश
दिल्ली सहित आसपास के इलाके में मौसम ने फिर अपने मिजाज बदल दिए हैं। करीब एक हफ्ते पहले दिल्ली-एनसीआर में जमकर बारिश का दौर चला। अब नए पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने के बाद दूसरे दिन गुरुवार को भी दिन में बारिश शुरू हो गई। मौसम विभाग के मुताबिक बारिश का यह दौर 31 मार्च को भी ऐसे ही जारी रह सकता है।
सुबह से लेकर शाम तक मौसम एकदम साफ था, लेकिन फिर अचानक काले बादल छाने लगे और अंधेरा होने के साथ हल्की बूंदाबांदी तेज बारिश में बदल गई। हालांकि मौसम विभाग ने पहले ही बुधवार को बारिश के बाद दिल्ली के कुछ इलाकों में हल्की बारिश की संभावना जता दी थी।
1 अप्रैल तक ऐसा ही रहेगा मौसम
मौसम विभाग ने अपने लेटेस्ट अपडेट में देर शाम और रात में हल्की से मध्यम बारिश और गरज के साथ छींटे पड़ने की संभावना जताई थी। शुक्रवार को बारिश के और तेज होने की भविष्यवाणी है। इससे पहले IMD ने अपनी रिपोर्ट में कहा था कि नए पश्चिमी विक्षोभ से दिल्ली सहित पूरे उत्तर-पश्चिम भारत में बुधवार रात से बारिश और बादल छाए रहने का एक नया दौर शुरू होने की उम्मीद है। इसके अलावा भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने 30 मार्च से 1 अप्रैल तक उत्तर पश्चिम, पूर्व और पूर्वोत्तर भारत के लिए बारिश, आंधी और ओलावृष्टि की एक नई अवधि की भविष्यवाणी की थी।












Click it and Unblock the Notifications