Weather Update: दिल्ली में बढ़ने वाली है सर्दी, सीजन में पहली बार इतना नीचे गिरा तापमान
नई दिल्ली, 12 नवंबर। देश के कई हिस्से में अब महीनों से बंद पड़े रजाई-कंबलों को बाहर निकाला जाने लगा है। जैसे-जैसे ठंड बढ़ रही है, लोगों के शरीर पर कपड़ों की संख्या भी बढ़ती जा रही है। राजधानी दिल्ली में अचानक से मौसम ने करवट ली और शुक्रवार की सुबह न्यूनतम तापमान 12.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। भारत मौसम विज्ञान विभाग के मुताबिक आने वाले दिनों में अब दिल्ली का पारा लगातार नीचे गिर सकता है। बीते गुरुवार भी न्यूनतम तापमान सामान्य से 3 डिग्री कम दर्ज किया गया।
Recommended Video

दिल्ली में ठंड ने दी दस्तक
दिल्ली-एनसीआर समेत उत्तर भारत के कई राज्यों में अब ठंड बढ़ती जा रही है। भारत मौसम विज्ञान विभाग ने शुक्रवार को न्यूनतम तापमान 12.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि अधिकतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस के आसपास बना रह सकता है। इसके अलावा अगले 24 घंटे तक दिल्ली का न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस तक गिर सकता है। बढ़ती ठंड की वजह से लोगों को कंपकंपी भी महसूस हो सकती है।

पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी
गौरतलब है कि पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी की वजह से दिल्ली-एनसीआर, पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश समेत कई राज्यों के मैसम बदलाव देखने को मिल रहा है। इस साल यह सर्दी के सीजन पर पहली बार है जब दिल्ली का न्यूनतम तापमान 12.6 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचा है। इसके अलावा सुबह-सुबह हल्का कोहरा भी छाना शुरू हो गया है। इस बीच मौसम विभाग के अनुसार शुक्रवार को दिल्ली के आसमान में आंशिक रूप से बादल भी छाए हुए हैं।

10 या 11 डिग्री तक गिर सकता है पारा
इतना ही नहीं मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक आने वाले दो दिनों में पारा 10 या 11 डिग्री सेल्सियस तक गिर सकता है। इस बीच हवा में थोड़ा प्रदूषण बढ़ने के भी आसार हैं। स्काईमेट वेदर के उपाध्यक्ष महेश पलावत के मुताबिक फिलहाल दिल्ली-एनसीआर वालों को प्रदूषण से राहत मिलने की संभावना बहुत कम है। गिरते तापमान के साथ पराली जलाने की घटनाएं और बढ़ेंगी। इस स्थिति में प्रदूषण की संभावना ज्यादा रहती है।
यह भी पढ़ें: Delhi Air Quality: दिल्ली की हवा आज भी जहरीली, AQI पहुंचा 360, NCR भी स्मोग की गिरफ्त में












Click it and Unblock the Notifications