Delhi Air Quality: दिल्ली की हवा आज भी जहरीली, AQI पहुंचा 360, NCR भी स्मोग की गिरफ्त में

नई दिल्ली,12 नवंबर। आज भी देश की राजधानी सफेद स्मोग के चादर में लिपटी हुई है। बीते 24 घंटों में हवा की क्वालिटी में कोई सुधार नहीं हुआ है। आज भी दिल्‍ली की Air Quality बेहद खराब श्रेणी में है। सफर (SAFAR) के मुताबिक, शुक्रवार को दिल्‍ली का वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) 360 पर है जो कि बेहद खराब श्रेणी में माना जाता है।

Recommended Video

    Delhi pollution: Delhi की हवा हुई 'ज़हरीली', लोगों का सांस लेना मुश्किल | वनइंडिया हिंदी
    दिल्ली की हवा आज भी जहरीली, AQI पहुंचा 360

    दिल्ली में इन दिनों हवा की गति में कोई परिवर्तन नहीं हो रहा है जिससे प्रदूषण की स्थिति में कोई परिवर्तन नहीं होने के आसार नजर आ रहे हैं। सिस्टम ऑफ एयर क्वालिटी एंड वेदर फोरकास्टिंग एंड रिसर्च के अनुसार, पंजाब और हरियाणा से दिल्ली तक पराली जलाने की घटनाएं अगले दो दिनों में फिर से तेज होने की उम्मीद है। ऐसे में अगले दो दिनों में आबोहवा के और खराब होने की संभावना है। हालांकि अनुमान है कि 15 नवंबर के बाद की स्थिति में बदलाव होगा।

    दिल्ली की हवा आज भी जहरीली, AQI पहुंचा 360

    केवल दिल्ली ही नहीं बल्कि राजघानी से सटे गाजियाबाद-नोएडा में भी प्रदूषण गंभीर स्थिति में हैं। गुरुवार को गाजियाबाद का एक्यूआई 454 रहा। ग्रेटर नोएडा में 404 और नोएडा में 426 AQI था। मालूम हो कि AQI एक संख्या है जिसका उपयोग सरकारी एजेंसियों द्वारा वायु प्रदूषण के स्तर को बताने के लिए करती हैं।

    ये है पैमाना

    • 0 से 50 के बीच एक्यूआई 'अच्छा',
    • 51 और 100 के बीच 'संतोषजनक' ,
    • 101 और 200 को 'मध्यम',
    • 201 और 300 को 'खराब',
    • 301 और 400 के बीच 'बहुत खराब'
    • 401 और 500 को अति 'गंभीर' माना

    आप AQI के नंबर के आधार पर वायु की गुणवत्ता के बारे में आसानी से पता लगा सकते हैं। वायु प्रदूषण के कारण लोगों में अस्थमा, सिर दर्द और सांस लेने की बीमारियां बढ़ रही हैं। इसलिए घर से बाहर निकलते वक्त हर किसी को काफी सावधानी बरतनी चाहिए क्योंकि जरा सी लापरवाही बड़ी परेशानी बन सकती है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+