Delhi Weather: दिल्ली में कब तक ठंड वाली तबाही?क्या हफ्तेभर होगी बारिश,स्कूल-कॉलेज भी बंद? मौसम पर बड़ा अपडेट
Delhi Weather Rain IMD Alert: दिल्ली-एनसीआर में मौसम ने एक बार फिर करवट ले ली है और इस बार असर सीधा आम लोगों की दिनचर्या पर पड़ता दिख रहा है। ठंड, बारिश, तेज हवाएं और ओले-सब एक साथ। भारतीय मौसम विभाग (IMD) के ताजा अलर्ट के मुताबिक सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ ने राजधानी समेत उत्तर भारत में मौसम को पूरी तरह बिगाड़ दिया है।
सवाल यही है कि यह ठंड और बारिश कब तक चलेगी, क्या आने वाले दिनों में स्कूल-कॉलेज बंद हो सकते हैं और 28 जनवरी से 2 फरवरी 2026 तक मौसम का मिजाज कैसा रहेगा।

दिल्ली में क्यों बदला मौसम? (Western Disturbance Effect on Delhi Weather)
IMD के मुताबिक पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ की वजह से दिल्ली-एनसीआर में बादल, बारिश और तेज हवाएं देखने को मिल रही हैं। 27 जनवरी को दिल्ली के कई इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई, वहीं कुछ जगहों पर ओलावृष्टि की भी संभावना जताई गई। हवा की रफ्तार 40 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है, जिससे ठंड का असर और बढ़ गया है।
बारिश और बादलों की वजह से दिन का तापमान गिरकर करीब 19 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है, जबकि न्यूनतम तापमान 8 डिग्री के आसपास दर्ज किया गया। तेज हवाओं ने ठंड का असर और बढ़ा दिया है। मौसम विभाग का कहना है कि बारिश के बाद अगले एक-दो दिन ठंड और ज्यादा चुभ सकती है। बारिश की वजह से दिल्ली की हवा को थोड़ी राहत जरूर मिली है। AQI में गिरावट दर्ज की गई है, हालांकि यह राहत अस्थायी मानी जा रही है। मौसम साफ होते ही प्रदूषण फिर बढ़ सकता है।
दिल्ली में रेड, ऑरेंज और येलो अलर्ट का मतलब क्या है? (IMD Red Alert Delhi)
IMD ने दिल्ली के अलग-अलग इलाकों के लिए रेड और ऑरेंज अलर्ट जारी किए। रेड अलर्ट का मतलब है कि मौसम गंभीर हो सकता है और तुरंत सावधानी जरूरी है। ऑरेंज अलर्ट में सतर्क रहने की सलाह दी जाती है, जबकि येलो अलर्ट सामान्य चेतावनी होता है। दिल्ली 27 जनवरी को उत्तर,पश्चिम और मध्य दिल्ली के कई हिस्से रेड अलर्ट पर रहे।
28 जनवरी से 2 फरवरी तक दिल्ली का मौसम कैसा रहेगा? (Delhi Weather Forecast 28 Jan to 2 Feb 2026)
मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक:
28 जनवरी: आसमान में बादल छाए रहेंगे। कहीं-कहीं हल्की बारिश के आसार हैं। अधिकतम तापमान करीब 18-19 डिग्री और न्यूनतम 8-9 डिग्री रह सकता है।
29 जनवरी: मौसम साफ होने लगेगा। धूप निकलेगी और बारिश की संभावना नहीं है। तापमान 21 डिग्री तक जा सकता है।
30 जनवरी: आंशिक बादल और हल्की ठंड। अधिकतम तापमान 22-23 डिग्री के आसपास।
31 जनवरी: मौसम और बेहतर होगा। दिन में हल्की गर्माहट महसूस हो सकती है।
1 फरवरी: सबसे गर्म दिन रहने की संभावना है। तापमान 25 डिग्री तक जा सकता है।
2 फरवरी: हल्के बादल और मामूली ठंड के साथ मौसम सामान्य रहेगा।
हालांकि IMD ने 30 जनवरी की रात से एक और पश्चिमी विक्षोभ के असर में आने की संभावना भी जताई है, जिससे फरवरी की शुरुआत में फिर मौसम बदल सकता है।
क्या स्कूल-कॉलेज बंद होंगे? (Delhi School College Closure Update)
अब तक दिल्ली सरकार या शिक्षा निदेशालय की तरफ से स्कूल-कॉलेज बंद करने को लेकर कोई आधिकारिक आदेश जारी नहीं किया गया है। दिल्ली में 5वीं कक्षा हाइब्रिड स्कूल (Hybrid School) मॉडल में खुले हैं। 5वीं से 12वीं तक के स्कूल फिलहाल खुले हैं। मौसम विभाग ने सिर्फ सतर्क रहने की सलाह दी है। अगर बारिश, ओलावृष्टि या ठंड का असर ज्यादा बढ़ता है, तब जिला प्रशासन हालात देखकर फैसला ले सकता है। फिलहाल स्कूल-कॉलेज सामान्य रूप से खुले रहेंगे।
बारिश का असर ट्रैफिक और फ्लाइट्स पर (Delhi Traffic and Flight Advisory)
तेज बारिश और हवाओं की वजह से दिल्ली के कई इलाकों में ट्रैफिक धीमा पड़ा। वहीं IGI एयरपोर्ट से उड़ान भरने वाली कई एयरलाइंस ने यात्रियों के लिए एडवाइजरी जारी की है। यात्रियों को सलाह दी गई है कि वे समय से पहले एयरपोर्ट पहुंचें।
आम लोगों के लिए जरूरी सलाह (Weather Safety Tips)
बारिश और ओलावृष्टि के दौरान बाहर निकलते समय छाता या रेनकोट साथ रखें। खुले बिजली के तारों और जलभराव वाले इलाकों से दूरी बनाएं। दोपहिया वाहन चलाने वालों को खास सावधानी बरतने की जरूरत है। बच्चे और बुजुर्ग बिना काम के घर से बिल्कुल ना निकलें। दिल्ली में ठंड और बारिश का यह दौर अभी पूरी तरह खत्म नहीं हुआ है, लेकिन हफ्ते के आखिर तक मौसम सुधरने के संकेत हैं। फिलहाल घबराने की जरूरत नहीं, बस मौसम अपडेट पर नजर रखें और सावधानी बरतें।












Click it and Unblock the Notifications