Delhi mai Aaj Ka Mausam: दिल्ली-NCR में बारिश से कम हुई तपन, आज भी बरसेंगे बदरा, जानिए मौसम का अपडेट

Weather Forecast Update: दिल्ली में इस बार मानसून 12 दिन लेट से एंट्री कर सकता है, यानी कि इसका प्रवेश राजधानी में 12 जुलाई के आस-पास हो सकता है।

Delhi mai Aaj Ka Mausam:

Delhi Weather Forecast Today: चुभने वाली गर्मी से जूझ रही दिल्ली को बारिश ने बहुत बड़ी राहत दी है। गुरुवार को हुई बारिश ने दिल्ली का मौसम खुशनुमा कर दिया, ऊपर से ठंडी-ठंडी हवाओं ने फिजां में राहत के साथ मस्ती की भी रंगत भर दी। मौसम विभाग के ताजा अपडेट के मुताबिक दिल्ली-एनसीआर में आज भी मौसम का हाल ऐसा ही रहने वाला है।

दिल्ली में पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय

दरअसल यहां पर एक पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हुआ है, जिसके कारण दिल्ली समेत आस-पास इलाकों में बारिश हुई है और बारिश का ये सिलसिला आज भी चालू ही रहेगा। मौसम विभाग के मुताबित दिल्ली में आज अधिकतम तापमान 34 डिग्री और न्यूनतम तापमान 22 डिग्री के आस-पास रहने वाला है और दिन भर तेज हवाएं चलेंगी। अनुमान के मुताबिक इस विक्षोभ का असर 31 मई तक रहने वाला है।

प्रदूषण में पहले से आई कमी

गौरतलब है कि पिछले दिनों आई धूल भरी आंधी के कारण यहां एक बार फिर से प्रदूषण बढ़ गया था लेकिन अब बारिश के कारण फिर से यहां की आबो-हवा में सुधार हुआ है । The Central Pollution Control Board के मुताबिक आज सुबह दिल्ली के AQI की स्थिति निम्नलिखित थी...

  • पंजाबी बाग, दिल्ली - डीपीसीसी पीतम पुरा 201 AQI
  • पूसा, दिल्ली - आईएमडी पश्चिमी दिल्ली 212 AQI
  • शादीपुर, दिल्ली -पश्चिमी दिल्ली 223 AQI
  • मुंडका, दिल्ली - भीम नगर 234 AQI
  • परपड़गंज, दिल्ली -236 AQI
  • अशोक विहार, दिल्ली - डीपीसीसी 211 AQI
  • लोधी रोड, दिल्ली - 253 AQI

अगर एनसीआर की बात करें तो नोएडा में आज न्यूनतम तापमान 22 डिग्री और अधिकतम तापमान 34 डिग्री, गाजियाबाद में न्यूनतम तापमान 22 डिग्री और अधिकतम तापमान 32 डिग्री और गुरुग्राम में न्यूनतम तापमान 21 डिग्री और अधिकतम तापमान 36 डिग्री रहने के आसार हैं।

हल्की बारिश होने के आसार

जहां दिल्ली में मौसम का ये हाल है तो वहीं जम्मू-कश्मीर, हिमाचल और लद्दाख मे हल्की बारिश और बर्फबारी की आशंका है तो वहीं उत्तराखंड, पंजाब और हरियाणा में भी आज भी बारिश होने के आसार हैं तो वहीं यूपी के कुछ जिलों में भी आज जमकर बदरा बरसने वाले हैं, जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी।

अगले तीन दिनों के लिए Orange Alert जारी

तो वहीं पूर्वोत्तर के राज्यों में भी भारी बारिश के लिए अगले तीन दिनों के लिए कल से ही Orange Alert जारी किया गया है तो वहीं साउथ में भी बारिश देखने को मिलेगी। आंध्रा, कर्नाटक और तेलंगाना में शाम तक मघ्यम बारिश होने का अनुमान है। जबकि बिहार-झारखंड और राजस्थान में भी बूंदा-बांदी के आसार नजर आ रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+