Delhi Weather: दिल्ली-NCR में प्रचंड ठंड, शीतलहर की स्थिति में मामूली सुधार लेकिन कोहरे का 'कोहराम' जारी

आज दिल्ली में न्यूनतम तापमान 3 डिग्री और अधिकतम तापमान 18 डिग्री रहने का अनुमान है लेकिन कोहरे का कोहराम जारी है।

Delhi Weather:

Today Temperature in Delhi (दिल्ली का तापमान), Mausam Ki Jankari: कोहरे और शीतलहर की मार सही रही राजधानी में आज पहले से थोड़ी राहत है लेकिन आज भी दिल्ली में घने कोहरे की चादर छाई हुई है, जिससे आवाजाही में परेशानी हो रही है। कोहरे की वजह से बुधवार को भी 26 ट्रेनें निर्धारित वक्त से काफी लेट चल रही हैं। चारों ओर धुंध ही धुंध है, हालांकि मौसम विभाग ने कहा है कि पश्चिमी विक्षोभ का असर आज से कम हो गया है और इस कारण लोगों को बुधवार को शीतलहर से राहत मिलेगी लेकिन गुरुवार से दिल्ली समेत पूरे एनसीआर में हल्की बारिश के आसार हैं, जिसकी वजह से एक बार फिर से तापमान में गिरावट आएगी।

पालम क्षेत्र में दृश्यता 100 मीटर दर्ज की गई

दिल्ली के सफदरजंग में आज सुबह 6.10 बजे न्यूनतम तापमान 5.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पालम क्षेत्र में दृश्यता 100 मीटर दर्ज की गई है। आज दिल्ली में न्यूनतम तापमान 3 डिग्री और अधिकतम तापमान 18 डिग्री रहने का अनुमान है। तो वहीं पंजाब, हरियाणा, यूपी, बिहार, एमपी, बंगाल में भी स्थिति पहले से बेहतर रहने की उम्मीद है। मालूम हो कि एक दिन पहले ही आईएमडी के वरिष्ठ वैज्ञानिक आर के जेनामणि ने भी कहा था कि इस साल जनवरी में दिल्ली में शीत लहर का भयंकर दौर देखने को मिला है, शीतलहर की स्थिति पिछले दस सालों में कभी भी इतनी खराब नहीं रही।

fog

दिल्ली में प्रदूषण भी चरम पर

तो वहीं सर्दी के साथ-साथ दिल्ली में प्रदूषण भी चरम पर है। The Central Pollution Control Board के मुताबिक आज सुबह दिल्ली के AQI की स्थिति निम्नलिखित थी...

  • पंजाबी बाग, दिल्ली - डीपीसीसी पीतम पुरा 384 AQI
  • पूसा, दिल्ली - आईएमडी पश्चिमी दिल्ली 368 AQI
  • शादीपुर, दिल्ली -पश्चिमी दिल्ली 329 AQI
  • मुंडका, दिल्ली - भीम नगर 369 AQI
  • परपड़गंज, दिल्ली - 389 AQI
  • अशोक विहार, दिल्ली - डीपीसीसी 311 AQI
  • लोधी रोड, दिल्ली AQI 399

Recommended Video

    Weather Update: Delhi-UP समेत इन राज्यों में बारिश की संभावना, मौसम विभाग का Alert | वनइंडिया हिंदी

    अगर एनसीआर की बात करें तो नोएडा में आज न्यूनतम तापमान 6 डिग्री और अधिकतम तापमान 22 डिग्री, गाजियाबाद में न्यूनतम तापमान 7 डिग्री और अधिकतम तापमान 21 डिग्री और गुरुग्राम में न्यूनतम तापमान 6 डिग्री और अधिकतम तापमान 21 डिग्री रहने के आसार हैं। तो वहीं दक्षिण में फिलहाल मौसम साफ रहेगा लेकिन दिन में ठंडी हवाएं चल सकती हैं तो वहीं पूर्वोत्तर में कुछ जगहों पर हल्की बारिश होने की आशंका है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+