Pension Yojana: दिल्लीवासियों की खुली किस्मत! हर माह मिलेंगे 2500 रु, Rekha Gupta का नया प्लान-कैसे करें आवेदन
Delhi Vridha Pension Yojana 2025 New Scheme: दिल्ली में रहने वाले 50,000 वरिष्ठ नागरिकों के लिए खुशखबरी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 75वें जन्मदिन (17 सितंबर 2025) पर दिल्ली की रेखा गुप्ता सरकार ने 'वरिष्ठ नागरिक वित्तीय सहायता योजना' का विस्तार किया है। इस योजना के तहत 50,000 नए लाभार्थियों को मासिक पेंशन (60-69 साल के बुजुर्गों को 2,000 रुपये और 70 साल से ऊपर वालों को 2,500 रुपये हर महीने) दी जाएगी।
मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता (CM Rekha Gupta) ने बताया कि इसके लिए 149 करोड़ रुपये का बजट आवंटित किया गया है, और 'फर्स्ट कम, फर्स्ट सर्व' के आधार पर आवेदन स्वीकार किए जाएंगे। बाद में समीक्षा के बाद संख्या बढ़ाई भी जा सकती है। ये योजना बुजुर्गों को आर्थिक सुरक्षा और स्वास्थ्य सहायता देने का सरकारी प्रयास है - पेंशन सीधे बैंक खाते में आएगी, पारदर्शिता का पूरा ध्यान रखा गया है। आइए, योजना की डिटेल्स, पात्रता, और आवेदन प्रक्रिया जानते हैं...

क्या है योजना का मकसद? बुजुर्गों को आर्थिक मजबूती, सरकार का 'सुरक्षा कवच'
रेखा गुप्ता सरकार का मानना है कि 60 साल की उम्र के बाद बुजुर्गों को न सिर्फ स्वास्थ्य सेवाओं की जरूरत होती है, बल्कि नियमित आर्थिक मदद भी। वर्तमान में दिल्ली में 4.6 लाख बुजुर्ग पेंशन पा रहे हैं, और अब 50,000 नए नाम जुड़ेंगे। सीएम गुप्ता ने कहा, 'वरिष्ठ नागरिक हमारे समाज का धरोहर हैं। ये योजना उन्हें अकेलापन और आर्थिक तंगी से बचाएगी।' आवेदन आज (17 सितंबर) से शुरू, और संख्या बढ़ाने की योजना भी है। पेंशन राशि समय-समय पर बढ़ाई जा सकती है।
Eligibility Elderly Monthly Pension: पात्रता- कौन ले सकता है लाभ? शर्तें क्या हैं?
- आयु: न्यूनतम 60 वर्ष या उससे अधिक।
- निवास: केवल दिल्ली के स्थायी निवासी (कम से कम 5 साल से रह रहे हों)।
- पारिवारिक आय: सालाना 1-2 लाख रुपये से कम (आय प्रमाणपत्र से वेरिफाई)।
- अन्य: केंद्र या राज्य की किसी अन्य पेंशन योजना का लाभ न ले रहे हों। SC/ST/माइनॉरिटी को अतिरिक्त 500 रुपये का बोनस।
- अयोग्य: अगर पहले से पेंशन मिल रही हो या आय सीमा से ज्यादा हो।
Monthly Pension Documents: आवेदन के लिए जरूरी दस्तावेज: तैयार रखें ये!
- निवास प्रमाण: आधार कार्ड, वोटर ID, राशन कार्ड।
- आय प्रमाण: आयकर रिटर्न या प्रमाणपत्र।
- अन्य: बैंक पासबुक, पासपोर्ट साइज फोटो।
- पेंशन डायरेक्ट बैंक ट्रांसफर से मिलेगी, ताकि कोई भ्रष्टाचार न हो।
How To Apply: कैसे करें आवेदन? ऑनलाइन-ऑफलाइन दोनों तरीके आसान!
ऑनलाइन प्रक्रिया:
- दिल्ली सरकार की आधिकारिक वेबसाइट या ई-डिस्ट्रिक्ट पोर्टल (edistrict.delhi.gov.in) पर लॉगिन करें।
- 'वरिष्ठ नागरिक पेंशन योजना' टैब पर क्लिक करें।
- फॉर्म भरें, दस्तावेज अपलोड करें।
- सबमिट पर आवेदन नंबर मिलेगा - स्टेटस चेक करने के लिए इस्तेमाल करें।
ऑफलाइन प्रक्रिया:
- नजदीकी DC ऑफिस या जन सुविधा केंद्र (CSC) पर जाएं।
- फॉर्म भरें और दस्तावेज जमा करें।
- अधिकारी मदद करेंगे, और आवेदन नंबर मिलेगा।
आवेदन की अंतिम तिथि अभी घोषित नहीं, लेकिन जल्दी करें - फर्स्ट कम, फर्स्ट सर्व! सरकार का लक्ष्य अधिकतम पात्र बुजुर्गों को कवर करना है।
क्या है योजना का बजट और भविष्य? 149 करोड़ का आवंटन, संख्या बढ़ेगी
इस साल 149 करोड़ रुपये का बजट है, जो 50,000 नए लाभार्थियों को कवर करेगा। अगर जरूरत पड़ी तो फंडिंग बढ़ाई जाएगी। वर्तमान में 3.8 लाख महिलाओं, 4.6 लाख बुजुर्गों, और 1.3 लाख दिव्यांगों को पेंशन मिल रही है। ये विस्तार दिल्ली को 'सीनियर फ्रेंडली' बनाने की दिशा में बड़ा कदम है। तो, क्या आपके परिवार में कोई पात्र बुजुर्ग(Delhi Old Age Pension Scheme 2025) हैं? आवेदन करें और लाभ लें...
ये भी पढ़ें- PM Modi Wife Jashodaben: 1 लाख 68 हजार पेंशन! PM मोदी की पत्नी जशोदाबेन को और क्या-क्या मिलती हैं सुविधाएं?












Click it and Unblock the Notifications