Delhi Chunav: दिल्ली चुनाव के लिए AAP की पहली लिस्ट जारी, जानें 11 उम्मीदवारों के नाम
Delhi Vidhan Sabha Chunav 2025: दिल्ली में 2025 विधानसभा चुनाव की तैयारी जोर-शोर से शुरू हो चुकी है। आम आदमी पार्टी (AAP) ने आज अपनी रणनीति को लेकर महत्वपूर्ण कदम उठाए हैं। पार्टी ने अपनी शीर्ष कमेटी पीएसी (पॉलिटिकल अफेयर्स कमेटी) की बैठक में उम्मीदवारों की पहली सूची (AAP Candidate List) जारी कर दी। इस लिस्ट में 11 उम्मीदवारों के नाम शामिल हैं।
पार्टी के नेताओं ने दिल्ली की 70 विधानसभा सीटों पर चुनावी तैयारियों का खाका तैयार किया है। आज की बैठक में आगामी चुनावों के लिए रणनीति और प्राथमिकताओं पर चर्चा हुई। पार्टी प्रमुख अरविंद केजरीवाल ने कहा कि AAP दिल्ली में विकास के एजेंडे को लेकर जनता के बीच जाएगी। उन्होंने भरोसा जताया कि पार्टी एक बार फिर सरकार बनाने में कामयाब होगी।

AAP का फोकस: विकास और पारदर्शिता
आम आदमी पार्टी ने अपने पिछले कार्यकाल में शिक्षा, स्वास्थ्य और बिजली-पानी के क्षेत्र में किए गए कार्यों को अपनी सबसे बड़ी ताकत बताया। कहां-कहां रहा आप का फोकस?
- शिक्षा: सरकारी स्कूलों के बेहतर प्रदर्शन पर फोकस।
- स्वास्थ्य: मोहल्ला क्लीनिक जैसे योजनाओं को जनता के लिए उपयोगी बताया।
- बिजली और पानी: सस्ती और अच्छी सुविधाओं को प्राथमिकता।
- पार्टी का मानना है कि जनता के बीच विश्वास को बनाए रखना उनकी सबसे बड़ी चुनौती और प्राथमिकता होगी।
चुनाव की तैयारी: फरवरी 2025 में संभावित तारीखें
दिल्ली विधानसभा की 70 सीटों पर अगले साल फरवरी में चुनाव होने की उम्मीद है। हालांकि, चुनाव आयोग ने अभी तक तारीखों का ऐलान नहीं किया है। AAP का कहना है कि वे हर विधानसभा क्षेत्र में जनता से सीधे जुड़ने और उनकी समस्याओं को समझने पर जोर दे रहे हैं।
AAP Candidate List Release: पहली लिस्ट में 11 उम्मीदवारों के नाम
- छतरपुर से ब्रह्मा सिंह तंवर चुनाव लड़ेंगे
- किराड़ी से अनिल झा AAP उम्मीदवार होंगे
- विश्वास नगर से दीपक सिंघला चुनाव लड़ेंगे
- रोहतास नगर से सरिता सिंह AAP उम्मीदवार होंगी
- लक्ष्मी नगर से BB त्यागी AAP उम्मीदवार होंगे
- बदरपुर से राम सिंह नेता जी उम्मीदवार होंगे
- सीलमपुर से जुबैर चौधरी AAP उम्मीदवार होंगे
- सीमापुरी से वीर सिंह धींगान चुनाव लड़ेंगे
- घोंडा से गौरव शर्मा चुनाव लड़ेंगे
- करावल नगर से मनोज त्यागी AAP प्रत्याशी होंगे
- मटियाला से सोमेश शौकीन AAP के उम्मीदवार होंगे
ये भी पढ़ें- महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2024 में 29 साल बाद हुआ सबसे अधिक मतदान, ज्यादा वोटिंग क्या दे रही संकेत?












Click it and Unblock the Notifications