Delhi Unlock: सोमवार से खुलेंगे बाजार, जानें दुकानों पर कैसे लागू होगा ऑड-ईवन का फार्मूला?
नई दिल्ली, 05 जून। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में कोरोना वायरस की दूसरी लहर को काफी हद तक काबू कर लिया गया है, शनिवार को यहां 400 से भी कम नए कोविड मरीज मिले। कोरोना से मिले राहत के बाद अब दिल्ली वालों को प्रतिबंधों में छूट भी दी रहा रही है। अप्रैल मध्य से दिल्ली में लागू लॉकडाउन को अब केजरीवाल सरकार धीरे-धीरे खोल रही है। अनलॉक की इस प्रक्रिया में अब सोमवार से बाजार, मॉल और दिल्ली मेट्रो सेवा को फिर से शुरू किया जा रहा है। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने शनिवार को बताया कि 7 जून से ऑड-ईवन के फॉर्मेट में मार्केट की दुकानों को खोला जाएगा।
Recommended Video

लोकल सर्कल की तरफ से कराए गए एक सर्वेक्षण के मुताबिक दिल्ली के 74 फीसदी लोग लॉकडाउन खोलने के पक्ष में थे जबकि कुछ ने इसे एक सप्ताह और बढ़ाने की सलाह दी। दिल्ली सरकार ने भी विशेषज्ञों के साथ बैठकर यह फैसला लिया है कि दिल्ली में अब प्रतिबंधों में और छूट दी जानी चाहिए। शनिवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में सीएम केजरीवाल ने ऐलान किया कि दिल्ली में अब ऑड-इवेन के तर्ज पर बाजार और मॉल्स में दुकानें खोली जाएंगी। आवश्यक सामग्री वाले दुकानों को किसी भी दिन खोला जा सकता है।
यह भी पढ़ें: दिल्ली में बार और रेस्टोरेंट की 3 महीने की लाइसेंस फीस हो सकती है माफ, मनीष सिसोदिया ने दिया आश्वासन
कैसे लागू होगा ऑड-ईवन का फार्मूला ?
सीएम केजरीवाल की घोषणा के बाद अब लोगों के मन में सवाल है कि यह ऑड-ईवन का फार्मूला लागू कैसे होगा? आपको बता दें कि नए दिशानिर्देश के अनुसार दुकानें खोलने का समय सुबह 10 बजे से रात 8 बजे तक निर्धारित किया गया है। ऑड-ईवन के तर्ज पर दुकानें खोलने की जिम्मेदारी मार्केट ट्रेड एसोसिएशन की होगी। यह तय करेगा कि कौन से ट्रेड की दुकानें कब खोली जाएंगी। इस पर फैसला लेने के लिए मार्केट ट्रेड एसोसिएशन, जिला कलेक्टर व अन्य प्रशासनिक अधिकारियों से भी चर्चा कर सकते हैं। सीएम केजरीवाल ने भी कहा था कि दुकानों के नंबर के आधार पर ऑड-ईवन का फार्मूला लागू किया जाएगा।
यानी अगर किसी दुकान का ऑड नंबर (1,3,5,7,9) है तो उन दुकानों को ऑड तारीख वाले दिनों में खोला जाएगा। जबकि किसी दुकान का ईवन नंबर (2,4,6,8) है तो उन्हें ईवन डेट वाले दिन खोला जा सकता है। सरल भाषा में कहें तो एक दुकान सप्ताह में तीन दिन ही खुल सकेगी। इस फॉर्मूला से उन दुकान मालिकों को परेशानी हो सकती है जिनकी दुकान के आगे का नंबर ऑड और पीछे का नंबर ईवन हो सकता है। इसके अलावा जिनके पास ऑड-ईवन दोनों नंबर की दुकानें हो तो उन्हें भी दिक्कत हो सकती है।












Click it and Unblock the Notifications