दिल्ली यूनिवर्सिटी के खुलने का रास्ता साफ, इस हफ्ते किया जाएगा अंतिम फैसला
नई दिल्ली, 01 सितंबर: कोरोना वायरस के बीच स्कूल और कॉलेज में पढ़ाई पूरी तरह से बाधित हो गई थी, हालांकि संक्रमण के कम होने बाद फिर से स्थिति पटरी पर लौटने लगी है, जिसके तहत स्कूलों-कॉलेजों को फिर से खोलने का सिलसिला शुरू हो गया है। इसी के तहत अब दिल्ली विश्वविद्यालय को भी जल्द खोला जाएगा। बुधवार को दिल्ली यूनिवर्सिटी के कुलपति ने दिल्ली आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (डीडीएमए) की ओर से जारी मानक संचालन प्रक्रियाओं (एसओपी) का स्वागत करते हुए कहा कि धीरे-धीरे चरणबद्ध तरीके से कॉलेजों को फिर से खोलने का अंतिम फैसला इस हफ्ते के भीतर लिया जाएगा।

दरअसल, दिल्ली यूनिवर्सिटी को फिर से खोलने को लेकर बुधवार दोपहर बाद अहम मीटिंग हुई थी, जिसमें बताया गया कि पीजी और यूजी की क्लासेज दोबारा शुरू की जाएगी। बैठक में कहा गया कि कोविड प्रोटोकॉल के मद्देनडर दोबारा क्लासेज लगेगी। वहीं डीयू के कुलपति पीसी जोशी ने न्यूज एनआई को बताया कि मैं डीडीएमए की सलाह का स्वागत करता हूं, इससे हमें चरणबद्ध तरीके से यूनिवर्सिटी को फिर से खोलने में मदद मिली है।
'जल्दबाजी में कोई निर्णय नहीं लेना चाहते'
इसके अलावा जोशी ने कहा कि विश्वविद्यालय में देश के अलावा बाहर के छात्र भी आते हैं, जो विभिन्न विकल्पों पर विचार कर रहे हैं। वीसी ने बताया कि हमें इस पर विचार करना होगा कि उन्हें कैसे शामिल किया जाएगा। जोशी ने कहा कि हम जल्द ही फिर से यूनिवर्सिटी खोलना चाहते हैं, लेकिन हम जल्दबाजी में कोई निर्णय नहीं लेना चाहते हैं। उनके मुताबिक पहले थर्ड ईयर के छात्रों को अनुमति दी जाएगी और फिर इसे आगे बढ़ाते हुए आगे का प्रोसेस बढ़ाएंगे। बता दें कि एडवाइजरी के अनुसार शैक्षणिक संस्थानों को केवल 50 प्रतिशत क्षमता पर काम करने की अनुमति है।
16 अगस्त से खुलने वाली थी डीयू
गौरतलब है कि पिछले एक साल से यूनिवर्सिटी में पढ़ाई पूरी तरह से बंद है, केवल प्रशासनिक ऑफिस और रिसर्च से जुड़ा काम किया जा रहा है। हालांकि इससे पहले डीयू को 16 अगस्त से फिर से शुरू होना था, लेकिन इस आदेश वापस ले लिया गया था।












Click it and Unblock the Notifications