DUSU: एबीवीपी के टिकट पर जीते ज्वॉइंट सेक्रेटरी उमाशंकर हुए एग्जाम में फेल, जा सकता है पद
नई दिल्ली। दिल्ली यूनिवर्सिटी स्टूडेंट यूनियन के ज्वाइंट सेक्रेटरी उमा शंकर पहले सेमेस्टर में फेल हो गए हैं। इंडिया टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक, एग्जाम में फेल होने के कारण उमा शंकर को पद से भी हाथ धोना पड़ सकता है। पिछले साल हुए एग्जाम में उमाशंकर ने भाग नहीं लिया था। वह किसी भी विषय का एग्जाम देने पहुंचे ही नहीं थे।

मोतीलाल नेहरू कालेज के छात्र हैं उमाशंकर
उमा शंकर ने एबीवीपी के टिकट पर चुनाव लड़ा था। उमा शंकर के फेल होने के बाद अब एनएसयूआई हमलावर हो गई है। एनएसयूआई के स्टेट प्रेसिडेंट अक्षय लाकड़ा ने कहा कि उमा शंकर ने लापरवाही की परीक्षा में बैठे तक नहीं। उमा शंकर मोतीलाल नेहरू कॉलेज (मॉर्निंग) के छात्र हैं। वह संस्कृत में बीए (ऑनर्स) कर रहे हैं। फेल होने के कारण वह अब यूनिवर्सिटी के छात्र नहीं रह पाएंगे, इस कारण उन्हें पद छोड़ना पड़ सकता है।

इन विषयों की देनी थी उमाशंकर को परीक्षा
ये एग्जाम बीते साल नवंबर-दिसंबर में हुए थे। उमा शंकर के रिजल्ट में उन्हें सभी विषयों- हिंदी सिनेमा, क्लासिकल संस्कृत लिटरेचर, क्रिटिकल सर्वे ऑफ संस्कृत लिटरेचर और पर्यावरण विज्ञान में अनुपस्थित दिखाया गया है। कांग्रेस पार्टी की छात्र इकाई, एनसीयूआई के स्टेट अध्यक्ष, अक्षय लाकरा ने बताया कि इससे पहले डीयू छात्रसंघ की सचिव, महामेधा नागर को भी कम अटेंडेंस की वजह से डीटेन किया जा चुका है।

डीयू में फिर से चुनावी गहमागहमी
बता दें कि महामेधा नागर भी एबीवीपी की टिकट पर ही डीयू छात्रसंघ के सेक्रेटरी पद पर चुनी गईं थी। उमा शंकर की लापरवाही से एनसीआईयू अब एबीवीपी पर हमलावर हो गई है। अगर उमाशंकर का पद जाता है तो एक बार फिर से दिल्ली यूनिवर्सिटी में चुनावी गहमागहमी देखने को मिल सकती है।












Click it and Unblock the Notifications